Hindi NewsAuto NewsTata Punch Price Hike Down Payment and EMI Calculator

₹12000 महंगी हुई टाटा पंच, फिर भी इसे 1 लाख के डाउन पेमेंट में खरीद पाएंगे; फिर इतनी बनेगी EMI

टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार पंच SUV को महंगा कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 12 हजार रुपए तक इजाफा किया है। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपए हो गई है।

₹12000 महंगी हुई टाटा पंच, फिर भी  इसे 1 लाख के डाउन पेमेंट में खरीद पाएंगे; फिर इतनी बनेगी EMI
Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 7 Feb 2023 09:47 AM
हमें फॉलो करें

टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार पंच SUV को महंगा कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 3 हजार से लेकर 12 हजार रुपए तक इजाफा किया है। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपए हो गई है। ऐसे में अब आप इस मिनी SUV को खरीदने जाते हैं तब कितना डाउनपेमेंट करना होगा। वहीं, इसके बेस और टॉप वैरिएंट पर कितने रुपए की EMI बनेगी। हम आपको इस खबर में इसकी पूरी डिटेल बताने वाले हैं। आपको बता दें इस कार को सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है। साथ ही, टाटा नेक्सन के पास सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।

ऑटो लोन पर ब्याज दर 7% से 8.50% तक
बैंक ऑफ बड़ौदा ऑटो लोन पर 7% का ब्याज ले रही है। हालांकि, इसके लिए वो 1500 रुपए की प्रोसेसिंग फीस अलग से लेगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ऑटो लोन पर 7.20% तक ब्याज ले रही है। फेडरल बैंक ऑटो लोन पर सबसे ज्यादा 8.50% से ब्याज ले रही है। ये ब्याज दर 5 साल (60 महीने) से 7 साल (84 महीने) के लिए हैं। यानी आप कार की एक्स-शोरूम कीमत का 20% डाउन पेमेंट करके बचे हुए अमाउंट का लोन ले सकते हैं। जिसके बाद इस लोन को आसान EMI पर चुका पाएंगे। हम यहां पर आपको 8% की ब्याज दर से 7 साल के लोन की EMI बता रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- मारुति फरवरी डिस्काउंट: इग्निस पर 50 हजार, तो सियाज पर 65 हजार का फायदा; जानिए बलेनो का ऑफर

बेस वैरिएंट पंच प्योर की EMI का गणित
पंच का बेस वैरिएंट प्योर है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट 120,000 रुपए होता है। इतने रुपए देने के बाद आप 8% की ब्याज दर से 480,000 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 7,481 रुपए की EMI देनी होगा। यानी आपको इस वैरिएंट के लिए कुल लोन पर 1,48,436 रुपए का ब्याज चुकाना होगा। 

टॉप वैरिएंट काजीरंगा IRA DT की EMI का गणित
पंच का टॉप वैरिएंट IRA DT है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.47 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट 189,400 रुपए होता है। इतने रुपए देने के बाद आप 8% की ब्याज दर से 757,600 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 11,808 रुपए की EMI देनी होगा। यानी आपको इस वैरिएंट के लिए कुल लोन पर 991,882 रुपए का ब्याज चुकाना होगा। 

टाटा पंच इंजन
टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है।

टाटा पंच फीचर्स
टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। टाटा पंच लगातार भारत में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में भी बनी रहती है।

5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
सेफ्टी के नजरिये से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। Tata Nexon और Tata Altroz के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।

ऐप पर पढ़ें