Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Nexon November 2022 Price Hike Nov 2022 New Prices 68 Variants

देश की नंबर-1 SUV टाटा नेक्सन को खरीदना हुआ महंगा, देखें सभी 68 वैरिएंट की नई कीमतें

टाटा ने इस साल के खत्म होने से पहले ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, उसने अपनी मोस्ट सेलिंग SUV टाटा नेक्सन की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। हम आपको इसके 68 वैरिएंट की नई कीमत दिखा रहा है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 29 Nov 2022 08:52 PM
हमें फॉलो करें

टाटा ने इस साल के खत्म होने से पहले ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, उसने अपनी मोस्ट सेलिंग SUV टाटा नेक्सन की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। यानी अब इस SUV को खरीदने के लिए 18,000 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। टाटा नेक्सन की कुल 68 वैरिएंट मौजूद हैं। जिसमें से कंपनी ने करीब 14 वैरिएंट की कीमतों में इजाफा नहीं किया है। या यूं कहां जाए कि सभी नए वैरिएंट है इस वजह से इनकी कीमत को नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में आप टाटा नेक्सन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको किस वैरिएंट पर कितने रुपए खर्च करने होंगे, इसके लिए हम आपको इन सभी 68 वैरिएंट की नई कीमत दिखा रहा है। साथ ही, ये पुरानी कीमत की तुलना में अब ये कितनी महंगी हो गई हैं, इस बात को भी आपको पता चलेगा। आपको बता दें कि SUV सेगमेंट में नेक्सन नंबर-1 है। इसकी सेल्स हुंडई क्रेटा, मारुति ब्रेजा, मारुति ग्रैंड विटारा सभी से ज्यादा है।

ग्राफिक  : नरेंद्र जिझोतिया

ऐप पर पढ़ें