Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Motors to hike prices of passenger vehicles by 1 2 percent from February

टाटा की कार खरीदने वाले जल्दी करें! इस दिन से फिर से बढ़ जाएंगी कीमतें, प्राइस हाइक होने के बाद इतना ज्यादा देना पड़ेगा

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को एक बार फिर से कारों के प्राइस हाइक की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने बताया कि वह 1 फरवरी से अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में करीब 1 फीसद से ज्यादा की बढ़ोतरी करने वाली है।

Sarveshwar Pathak लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 Jan 2023 09:51 PM
हमें फॉलो करें

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को एक बार फिर से कारों के प्राइस हाइक की घोषणा की है। टाटा ने कहा कि वह 1 फरवरी से अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में करीब 1.2 फीसद की बढ़ोतरी करेगी। बता दें कि इसके पहले 1 जनवरी को कंपनी ने प्राइस हाइक की थी। टाटा मोटर्स (Tata Motors) देश में कई कार मॉडल बेचती है, जिसमें Tiago, Punch से लेकर Safari और Harrier SUVs तक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- इस कंपनी की कार खरीदने से पहले जान लें, अब तक 4 लाख से ज्यादा ऑर्डर पेंडिंग; इन मॉडल को अंधाधुन बुकिंग

प्राइस हाइक का कारण

टाटा मोटर्स ने प्राइस हाइक के लिए बढ़ती इनपुट लागत को जिम्मेदार ठहराया है। भारतीय बाजार में कार निर्माता कंपनी टाटा एसयूवी बॉडी स्टाइल के साथ-साथ बैटरी से चलने वाली तकनीक पर भी बड़ा दांव लगा रही है। टाटा ने बताया कि कंपनी इनपुट लागत में वृद्धि के कारण बढ़ी हुई लागत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा खुद वहन कर रही है। इसलिए, टाटा कंपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है।

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग बना भारत

टाटा मोटर्स इकलौती कार निर्माता कंपनी नहीं है, जिसने हाल के महीनों में कीमतों में बढ़ोतरी की है। लगभग हर पैसेंजर वाहन निर्माता ने दिसंबर में इसी तरह की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिसका मतलब था कि 2023 में एक नई कार खरीदना 2022 की तुलना में अलग-अलग मार्जिन से अधिक महंगा हो गया है। बता दें कि भारत हाल ही में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल उद्योग बन गया है और जबकि पैसेंजर वाहनों की डिमांड काफी ज्यादा है। 

ऐप पर पढ़ें