कीमत बढ़ने के बाद भी लोग झमाझम खरीद रहे इस कंपनी की कारें, इसके EVs की सबसे ज्यादा डिमांड; बिक्री में 39% की वृद्धि
टाटा मोटर्स ने जनवरी की शुरुआत में ही अपने कारों की कीमतों में वृद्धि की थी। कीमत बढ़ने के बाद भी लोग झमाझम खरीद टाटा की कारों को खरीद रहे हैं। मार्केट में टाटा के EVs की सबसे ज्यादा डिमांड है।

जनवरी 2023 में टाटा मोटर्स ने कुल पैसेंजर व्हीकल (EVs समेत) में 17.68 फीसद की वार्षिक वृद्धि दर्ज की और EVs (IB + Domestic) बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इस वृद्धि का क्रेडिट इलेक्ट्रिक वाहनों, ICE PVs की बढ़ती मांग और कंपनी के अपने डोमेस्टिक बिजनेस ऑपरेशन के विस्तार के प्रयासों को दिया जाता है। जनवरी 2023 की बिक्री रिपोर्ट में टाटा मोटर्स ने दमदार प्रदर्शन किया है। जनवरी 2023 में घरेलू बिक्री 40,777 यूनिट्स से बढ़कर 47,987 यूनिट्स पर पहुंच गई। दिसंबर 2022 में बेची गई 40,043 यूनिट्स की तुलना में MoM की बिक्री 19.84 प्रतिशत अधिक थी।
मिडिल क्लास को खूब पसंद आ रहीं इस कंपनी की कारें, लंबी वेटिंग और बढ़ी कीमतें भी हुईं बेअसर
जनवरी 2023 में टाटा के पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री
टाटा मोटर्स ने जनवरी 2023 में अपने पैसेंजर व्हीकल (पीवी) इंटरनेशनल बिजनेस (आईबी) में जनवरी 2022 की तुलना में 83 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। जनवरी 2022 में 165 यूनिट्स की तुलना में जनवरी 2023 में टाटा की कुल पीवी आईबी की बिक्री 302 यूनिट थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यह महत्वपूर्ण वृद्धि टाटा मोटर्स के लिए एक सकारात्मक संकेत है, क्योंकि उनका टारगेट ग्लोबल लेवल पर अपना विस्तार करना है। हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि टोटल डोमेस्टिक मार्केट बिक्री की तुलना में पैसेंजर व्हीकल्स की ग्लोबल बिक्री अभी भी कम है। जनवरी 2023 में 47,987 यूनिट्स पर घरेलू बिक्री ने टोटल पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री का 99.4 प्रतिशत प्रतिनिधित्व किया। टोटल जनवरी बिक्री 40,942 यूनिट्स से बढ़कर 48,289 यूनिट्स हो गई है। यह बिक्री टाटा मोटर्स को ग्लोबल मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यात बढ़ाने के प्रयासों की आवश्यकता पर ध्यान डालती है।
डिमांड की वजह है टाटा की सेफ्टी
भारत की निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की कई कारों ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। यही वजह है कि सेफ्टी की तलाश करने वाले ग्राहक टाटा को ज्यादा पसंद करते हैं। कंपटीशन में आगे बने रहने के लिए टाटा ने अपने सेगमेंट की कारों की कीमतों से अपनी गाड़ियों की प्राइस को आस-पास ही रखा है। टाटा निर्यात का विस्तार करने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाजार हिस्सेदारी हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। टाटा का मानना है कि अग्रणी ईवी निर्माता के रूप में भी अपनी स्थिति को ग्लोबल लेवल पर और मजबूत किया जा सकता है।
टाटा के इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री
जनवरी 2023 में Tata Motors ने 4,133 यूनिट्स ईवी बिक्री की सूचना दी। यह जनवरी 2022 में 2,982 की तुलना में 39 प्रतिशत ज्यादा है। जनवरी 2023 में कुल पीवी (ईवी शामिल) की बिक्री 48,289 थी। ईवी की बिक्री टोटल (घरेलू और आईबी) का 8.5 प्रतिशत है। टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस बढ़ रहा है और यही वजह है कि पिछले एक साल में ईवी की बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
ग्रीन एनर्जी पर कंपनी का फोकस
निर्माता कंपनी बहुत ही तेजी के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रही है। इसमें क्लीन एनर्जी सॉल्युशन की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने में निवेश करना भी शामिल है। यह विस्तार भारत में ईवी को अपनाने में मदद करने के लिए मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में वृद्धि के अनुरूप है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग का कंपनी और उद्योग पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।
इन कारों के लिए लोगों ने दिल और तिजोरी दोनों खोल दीं, कंपनी ने 6.50 लाख यूनिट बेचकर बना दिया रिकॉर्ड