Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट, सिर्फ 31 मार्च तक वैलिड है ऑफर
अगर आप Tata की कार खरीदने का मन बना रहे थे तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मार्च महीने में दी जाने वाले डिस्काउंटस का खुलासा कर दिया है। देसी ऑटोमेकर ने इन डिस्काउंटस और...

अगर आप Tata की कार खरीदने का मन बना रहे थे तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मार्च महीने में दी जाने वाले डिस्काउंटस का खुलासा कर दिया है। देसी ऑटोमेकर ने इन डिस्काउंटस और बेनिफिट की जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। टाटा मोटर्स अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही हैं। इनमें कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट तक शामिल हैं। तो आइए आपको बताते हैं की टाटा की किस पर आपको कितना डिस्काउंट मिल सकता है:
ये भी पढ़ें:- ड्राइविंग लाइसेंस (DL) को लेकर इस नियम में हुआ बड़ा बदलाव, अब रविवार को भी कर सकेंगे ये काम
Tata Tiago
टाटा की हैचबैक कार टियागो खरीदने पर आपको कुल 28,000 तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
Tata Tigor
टाटा की सेडान कार टिगोर खरीदने पर आपको टोटल 33,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- Hero ने लॉन्च किया Destini 125 और Maestro Edge 110 का स्पेशल एडिशन, जानिए कितनी है कीमत और क्या है खास
Tata Harrier
टाटा की एसयूवी कार हैरियर खरीदने पर आपको 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं हैरियर के XZ+, XZA+ और Dark Edition वैरिएंट पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Tata Nexon
कंपनी की सबसे पसंदीदा कार टाटा नेक्सोन के पेट्रोल वैरिएंट पर 3,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं कंपनी Nexon के डीजल वैरिएंट पर 20,000 रुपये की छूट दे रही है। जिसमें 15,000 रुपये तक तक एक्सचेंज बोनस है और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट है।


