Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Motors can launch this car with different name in India

भारत में इस कार को अलग नाम से लॉन्च कर सकती है टाटा

जिनेवा मोटर शो 2019 में टाटा मोटर्स ने अपनी 5 कारों को शोकेस किया है। इनमें हाल ही लॉन्च हुई हैरियर एसयूवी का 7-सीटर वर्जन भी शमिल है। कंपनी ने इसके यूरोपियन वर्जन को बजर्ड नाम दिया है। हालांकि,...

नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 12 March 2019 05:04 PM
हमें फॉलो करें

जिनेवा मोटर शो 2019 में टाटा मोटर्स ने अपनी 5 कारों को शोकेस किया है। इनमें हाल ही लॉन्च हुई हैरियर एसयूवी का 7-सीटर वर्जन भी शमिल है। कंपनी ने इसके यूरोपियन वर्जन को बजर्ड नाम दिया है। हालांकि, उम्मीद है कि भारत में इसे बजर्ड नाम से नहीं उतारा जाएगा।

बजर्ड को भी हैरियर वाले ओमेगा आर्किटेक्टर पर तैयार किया गया है। इसका फ्रंट डिजाइन हैरियर एसयूवी के समान ही है। इसमें भी ड्यूल-फंक्शन डे-टाइम रनिंग लाइट दी गई है। वहीं, बंपर पर प्रोजेक्टर हैडलैंप और फॉग लैंप यूनिट को पोजिशन किया गया है।

cardekho.com के मुताबिक, बजर्ड एक 7-सीटर कार है, अतः स्वाभाविक रूप से यह हैरियर से बड़ी है। इसकी लंबाई हैरियर से 63 मिलीमीटर ज्यादा है। हालांकि इसका व्हीलबेस हैरियर के बराबर (2741 मिलीमीटर) ही है। हैरियर की 1706 मिलीमीटर ऊंचाई की तुलना में यह 80 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची है। इसमें रूफरेल भी दिए गए हैं। थर्ड रो पैसेंजर के लिए इसमें क्वार्टर ग्लास भी मिलता है। इसकी रियर डिजाइन लैंडरोवर डिस्कवरी की तरह लगती है। 

बजर्ड की रियर डिजाइन हैरियर से थोड़ी अलग है। टाटा ने इसके टेलगेट में मामूली बदलाव किए हैं। साथ ही इसमें नई एलईडी टेललैंप, बड़ा बंपर और नई बंपर क्लैडिंग भी दी गई हैं। इसके अतरिक्त बजर्ड में रूफ स्पॉइलर भी दिया गया है। बजर्ड के जिनेवा एडिशन में 18-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। 

इसका इंटीरियर टाटा हैरियर के समान ही है। इसमें भी हैरियर की तरह वुडन फिनिश वाला केबिन, स्टीयरिंग व्हील, 8.8-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बड़ा पार्किंग ब्रेक हैंडल और मैनुअल गियरबॉक्स सिस्टम दिया गया हैं।

हैरियर की तरह बजर्ड की मिड्ल रो में 60:40 अनुपात में फोल्ड होने वाली बेंच सीट मिलती है। इसकी बायीं ओर की सीट टम्बल फंक्शन के साथ आती है। जिसकी सहायता से सीट को आगे की और झुका कर थर्ड रो की सीटों पर जाया जा सकता है। 

बजर्ड में मिलने वाली थर्ड रो सीट इसे ख़ास बनाती है। यह 50:50 अनुपात में फोल्ड हो सकती है, ताकि जरूरत पड़ने पर बूट स्पेस को बढ़ाया जा सकें। इन सीटों को अगली सीटों के मुकाबले थोड़ा नीचे पोजीशन किया गया है, जिससे पर्याप्त हैडरूम मिल सकें। इसके अलावा पिछली सीटों पर ब्लोअर कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है। 

होंडा की सभी कारों में होगा ये बड़ा बदलाव, जानें क्या है खास

बजर्ड के जिनेवा एडिशन में कार की रूफ पर लेदर रूफलाइन भी दी गई है। हालांकि कार के प्रोडक्शन वर्ज़न इसे शायद नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, कार में अब भी सनरूफ की सुविधा नहीं दी गई है। लेकिन कार के प्रोडक्शन मॉडल में टाटा सनरूफ की जगह ग्लासरूफ की पेशकश कर सकती है। 

बजर्ड में भी हैरियर वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन दिए जाने की उम्मीद हैं। हालांकि इसे हैरियर से ज्यादा पावरफूल बनाने के लिए रीट्यून किया जा सकता है। कंपनी 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दे सकती है।

7-सीटर हैरियर को इसी साल भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 5-सीटर वर्ज़न से ज्यादा होगी। इसकी कीमत 12.69-लाख रुपये से 16.25 लाख रुपये (एक्स-शौरूम दिल्ली) के बीच होने की उम्मीद है। इसका मुख्य तौर पर मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 500 से होगा। 

ऐप पर पढ़ें