Hindi NewsAuto NewsTata Harrier to launch in 7 seater option

7 सीटर विकल्प में भी लॉन्च होगी टाटा हैरियर, ये हो सकती है खासियत

टाटा हैरियर एसयूवी जल्द ही लॉन्च होने वाली है, यह एक 5 सीटर एसयूवी होगी। लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही टाटा ने इसके 7 सीटर वर्ज़न को उतारे जाने की पुष्टि भी कर दी है। इसे 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है।...

7 सीटर विकल्प में भी लॉन्च होगी टाटा हैरियर, ये हो सकती है खासियत
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीम Thu, 13 Dec 2018 05:58 PM
हमें फॉलो करें

टाटा हैरियर एसयूवी जल्द ही लॉन्च होने वाली है, यह एक 5 सीटर एसयूवी होगी। लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही टाटा ने इसके 7 सीटर वर्ज़न को उतारे जाने की पुष्टि भी कर दी है। इसे 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके कॉन्सेप्ट मॉडल को कंपनी 2019 जिनेवा मोटर शो या 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित कर सकती है। इसे एच7एक्स कोडनेम दिए जाने की उम्मीद है। 

cardekho.com के मुताबिक, एच7एक्स को भी हैरियर के ओमेगा-आर्क (ऑप्टीमल मॉड्यूलर स्किल्ड ग्लोबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर) प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा। ओमेगा-आर्क प्लेटफार्म लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के डी8 प्लेटफार्म से प्रेरित है। जिसके चलते ओमेगा-आर्क प्लेटफार्म में भी डी8 प्लेटफार्म के समान व्हीलबेस, फ्रंट सस्पेंशन आर्किटेक्चर, डोर खोलने की चौड़ाई, सीटिंग और स्टीयरिंग पोजीशन मिलती हैं। अतः एच7एक्स में भी हैरियर के समान ही व्हीलबेस मिलेगा।

लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की लंबाई हैरियर के समान है, फिर भी इसके टॉप वेरिएंट में 7 सीट (5+2) का विकल्प मिलता हैं। उम्मीद है एच7एक्स भी डिस्कवरी स्पोर्ट की तरह 4600 मिमी लम्बी होगी और इसमें भी 7 सीट का विकल्प मिलेगा। साथ ही टाटा इसके रियर फेंडर को भी री-डिज़ाइन कर सकता है। इसके अलावा, एच7एक्स में सनरूफ और हैरियर से बड़े व्हील सहित कई अन्य फीचर भी जोड़े जा सकते हैं। 

टाटा एच7एक्स एसयूवी में भी हैरियर वाला 2.0 लीटर मल्टी-जेट डीज़ल इंजन मिलेगा। हालांकि इसे बेहतर परफॉरमेंस के लिए ट्यून किया जा सकता है। हैरियर में उपलब्ध यह इंजन फिएट से लिया गया है। यही इंजन जीप कम्पास में भी मिलता है, जो कि 173पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं, हैरियर केवल 140 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क ही जनरेट करती है। 

हैरियर में लॉन्च के समय केवल 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स ही मिलेगा। भविष्य में इसे 6-स्पीड आटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ भी उतारा जाएगा। इसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे है कि एच5एक्स में शुरुआत से ही दोनों ट्रांसमिशन विकल्प दिए जाएंगे। एच5एक्स की कीमत 13 लाख रुपये से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।

ऐप पर पढ़ें