Hindi Newsऑटो न्यूज़Suzuki Sales Breakup February 2023 Access Dominate Burgman Avenis Gixxer

इस कंपनी के एक मॉडल की लोगों ने 40 हजार यूनिट खरीदीं, तो दूसरे मॉडल की 8, 1 और 0 यूनिट बिकीं

सुजुकी ने फरवरी 2023 की टू-व्हीलर डोमेस्टिक सेल्स ब्रेकअप का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने एक्सेस सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। वहीं, दूसरे नंबर पर भी उसका बर्गमैन स्कूटर रहा।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 28 March 2023 03:41 PM
हमें फॉलो करें

सुजुकी ने फरवरी 2023 की टू-व्हीलर डोमेस्टिक सेल्स ब्रेकअप का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने एक्सेस सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। वहीं, दूसरे नंबर पर भी उसका बर्गमैन स्कूटर रहा। कंपनी के लिए मोटरसाइकिल की सेल्स के आंकड़े अच्छे नहीं रहे। इतना ही नहीं, कंपनी के लिए 3 मॉडल की सेल्स के आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे। इसमें वी-स्ट्रोम 650, कटाना और वी-स्ट्रोम SX 250 शामिल है। इन तीनों की सिर्फ 9 यूनिट बिकीं। इसमें वी-स्ट्रोम SX 250 की सेल्स जीरो रही। चलिए सबसे पहले आपको सुजुकी की सेल्स के आंकड़ों के बारे में बताते हैं।

पिछले महीने सुजुकी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल एक्सेस रहा। कंपनी ने इसकी 40,194 यूनिटे बेचीं। वहीं, फरवरी 2022 में ये आंकड़ा 37,512 यूनिट का था। यानी ने इसकी 2,682 यूनिट बिकीं। वहीं, इसे 7.15% की ईयरली ग्रोथ मिली। एक्सेस के पास कंपनी की कुल सेल्स का 76.63% मार्केट शेयर रहा। नंबर-2 पर बर्गमैन रहा। इसकी 6,579 यूनिट बिकीं। वहीं, सालभर पहले इसकी 8,636 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 2,057 यूनिट कम बिकीं और इसे 23.82% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इसी तरह, एवेनिस की 3,713 यूनिट बिकीं। इसे 64.24% की ईयरली डिग्रोथ मिली। जिक्सर की 1,698 यूनि और जिक्सर 250 की 228 यूनिट बिकीं।

4 मॉडल की 43 यूनिट सेल्स
सुजुकी के लिए 4 मॉडल की सेल्स सिर्फ 43 यूनिट की रही। इसमें हायाबुसाकी 34 यूनिट शामिल हैं। फरवरी 2022 में इसकी 12 यूनिट बिकी थीं। यानी इस मोटरसाइकिल को 183.33% की ईयरली ग्रोथ मिली और इसकी 22 यूनिट ज्यादा बिकीं। दूसरी तरफ, वी-स्ट्रोम 650 की सिर्फ 8 यूनिट बिकीं। पिछले साल ये आंकड़ा 12 यूनिट का था। यानी इसकी 4 यूनिट कम बिकीं और इसके 33.33% की ईयरली डिग्रोथ मिली। सुजुकी कटाना की सिर्फ 1 यूनिट बिकीं। वहीं, वी-स्ट्रोम SX 250 की एक भी यूनिट नहीं बिकी।

ऐप पर पढ़ें