फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ ऑटोइस कंपनी की दमदार इंजन वाली मोटरसाइकिल का जलवा कायम, जनवरी में 74746 यूनिट्स बेच डालीं

इस कंपनी की दमदार इंजन वाली मोटरसाइकिल का जलवा कायम, जनवरी में 74746 यूनिट्स बेच डालीं

रॉयल एनफील्ड ने जनवरी 2023 की सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। 350cc सेगमेंट में एक बार फिर रॉयल एनफील्ड का दबदबा देखने को मिला। कंपनी ने पिछले महीने 350cc सेगमेंट में 68,183 यूनिट बेचीं।

इस कंपनी की दमदार इंजन वाली मोटरसाइकिल का जलवा कायम, जनवरी में 74746 यूनिट्स बेच डालीं
Narendra Jijhontiyaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 02 Feb 2023 07:22 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रॉयल एनफील्ड ने जनवरी 2023 की सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। 350cc सेगमेंट में एक बार फिर रॉयल एनफील्ड का दबदबा देखने को मिला। कंपनी ने पिछले महीने 350cc सेगमेंट में 68,183 यूनिट बेचीं। जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 49,586 यूनिट का था। यानी उसने ईयरली बेसिस पर 37.5% की ग्रोथ के साथ 18,597 यूनिट ज्यादा बेचीं। हालांकि, 350cc की सेगमेंट में कंपनी को डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 लोगों को बहुत पसंद आ रही है। ये रॉयल एनफील्ड के लिए क्लासिक 350 के बाद दूसरा सबसे सफल मॉडल बन गया है।

रॉयल एनफील्ड ने जनवरी 2023 में देश के अंदर 67,702 यूनिट्स बेचीं। जबकि जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 49,726 यूनिट्स का था। वहीं, 7,044 यूनिट्स एक्सपोर्ट कीं। यानी डोमेस्टिक लेवल पर उसे 36.15% की ईयरली ग्रोथ मिली। इस तरह उसने कुल मिलाकर जनवरी 2023 में 74,746 यूनिट्स बेचीं। जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 58,838 यूनिट्स का था। यानी कंपनी ने 27.04% की ग्रोथ के साथ 15,908 यूनिट्स ज्यादा बेचीं।

'पठान' की तरह सुपरहिट हो गई मारुति की ये कार, 21 दिन में वेटिंग 1 साल से ऊपर पहुंची

बात करें रॉयल एनफील्ड की मंथली सेल्स की तो कंपनी ने जनवरी 2023 में 74,746 यूनिट्स बेचीं। दिसंबर 2022 में ये आंकड़ा 68,400 यूनिट्स का था। यानी कंपनी ने 9.28% की ग्रोथ के साथ 6,346 यूनिट्स बेचीं। इस दौरान उसने 350cc सेगमेंट में 68,183 यूनिट्स बेचीं, जो दिसंबर 2022 में 61,223 यूनिट्स का था। कंपनी को दिसंबर 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में डोमेस्टिक सेल्स में भी 13.17% की ग्रोथ मिली है।

50 या 60 हजार नहीं, बल्कि ये कंपनी स्टॉक खाली करने अपनी कारों पर दे रही बहुत बड़ा डिस्काउंट

रॉयल एनफील्ड की FY23 और FY22 की सेल्स की बात करें तो YTD FY23 में कंपनी ने कुल 6,91,116 यूनिट्स बेचीं। जबकि YTD FY22 में ये आंकड़ा 4,75,341 यूनिट्स का था। यानी कंपनी ने 45.39% की ग्रोथ के साथ 2,15,775 यूनिट्स ज्यादा बेची। इस दौरान डोमेस्टिक सेल्स में उसने 48.71% की ग्रोथ के साथ 1,99,986 यूनिट्स ज्यादा बेचीं। जबकि 24.36% की ग्रोथ के साथ 15,789 यूनिट्स ज्यादा एक्सपोर्ट कीं।