
Royal Enfield की बेस्ट सेलिंग बाइक Classic 350 से लेकर Bullet तक सभी हुएं फेल, बिक्री में भारी गिरावट
देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield ने बीते अगस्त महीने में बेचे गए वाहनों की रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने बीते अगस्त महीने में 45,860 यूनिट्स की बिक्री की...
देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield ने बीते अगस्त महीने में बेचे गए वाहनों की रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने बीते अगस्त महीने में 45,860 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के इसी महीने के 50,144 यूनिट्स के मुकाबले तकरीबन 9% कम है।
350cc सेग्मेंट में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स की डिमांड सबसे ज्यादा है, इस सेग्मेंट में कंपनी चार मॉडलों की बिक्री करती है। जिसमें क्लॉसिक 350, बुलेट 350, इलेक्ट्रा और मेट्योर 350 शामिल हैं। इस सेग्मेंट के वाहनों की बिक्री में 17% की गिरावट देखने को मिली है।
बीते अगस्त महीने में कंपनी ने इस सेग्मेंट में कुल 38,572 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है जो कि पिछले साल के इसी महीने में 46,357 यूनिट्स थी। इसमें घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों बिक्री शामिल है।

हालांकि अप्रैल से अगस्त के बीच में कंपनी की घरेलू और एक्सपोर्ट बिक्री में 35% प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी ने कुल 1,82,681 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है जो कि पिछले साल के इसी महीने के दौरान 1,35,174 यूनिट्स थी। सबसे बड़ा बदलाव कंपनी की बड़ी बाइक्स की बिक्री में देखने को मिला है।
इंटरसेप्टर और कांटिनेंटजी जीटी की बिक्री अगस्त महीने में तेजी से बढ़ी है। क्योंकि ये बाइक्स विदेशी बाजार में खासी पसंद की जाती है। कंपनी ने इन बाइक्स के कुल 7,288 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के अगस्त महीने के 3,787 यूनिट्स के मुकाबले दोगुनी है।
इन बाइक्स को ओवरसीज मार्केट में खासे अच्दे खरीदार मिले हैं।
अगस्त में भारत में क्यों घटी बिक्री:
यहां ये जानना जरूरी है कि Royal Enfield की बेस्ट सेलिंग बाइक Classic 350 है। भारतीय बाजार में कंपनी की कुल बिक्री में क्लॉसिक 350 की सबसे अहम भूमिका रहती है। बीते कुछ महीनों से इस बाइक के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी हो रही थी। बीते अगस्त महीने में इस बाइक के नए मॉडल को कई अलग-अलग मौकों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। इसी बीच कंपनी ने ये भी घोषणा की थी कि, सितंबर महीने में नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया जाएगा।
जिसके बाद ग्राहकों ने नए मॉडल का इंतजार किया और मौजूदा मॉडल की बिक्री कम हो गई। हालांकि दूसरे मॉडलों ने काफी हद तक रॉयल एनफील्ड की बिक्री को संभाला और ये गिरावट महज 9 प्रतिशत के रूप में ही देखने को मिली। बीते कल 1 सितंबर को कंपनी ने नई Classic 350 को लॉन्च किया है, 11 रंगों और 5 वेरिएंट्स में पेश की गई इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.84 लाख रुपये तय की गई है।

लेखक के बारे में
Ashwani Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




