रेनो की इन कारों पर मिल रही भारी छूट, डिस्काउंट ऑफर में होगा इतना फायदा
क्या आप रेनो की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं यदि हां तो जल्दी करें, दिसंबर महीने में कारों की बिक्री बढ़ाने और मौजूदा स्टॉक को निपटाने के लिए रेनो इंडिया कंपनी आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर...
क्या आप रेनो की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं यदि हां तो जल्दी करें, दिसंबर महीने में कारों की बिक्री बढ़ाने और मौजूदा स्टॉक को निपटाने के लिए रेनो इंडिया कंपनी आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और अतिरिक्त वारंटी समेत कई फायदों को शामिल किया गया है। यहां देखिए किस कार पर कितनी छूट मिल रही है...
वेरिएंट | नकद छूट | इंश्योरेंस | कॉर्पोरेट बोनस | एक्सचेंज बोनस | |
2017 रेनो कैप्चर | सभी | 2 लाख रुपये | --- | --- | --- |
कैप्चर | आरएक्सटी प्लेटिन | --- | एक रुपये में इंश्योरस | 2,000 रुपये | --- |
डस्टर | सभी डीज़ल | 60,000 रुपये | एक रुपये में इंश्योरस | 5,000 रुपये | 20,000 रुपये |
लॉजी | एसटीडी, आरएक्सई | 1.50 लाख रुपये तक | --- | 5,000 रुपये | --- |
लॉजी स्टेपवे | आरएक्सएल, आरएक्सजेड | एक लाख रुपये तक | एक रुपये में इंश्योरस | 5,000 रुपये | --- |
cardekho.com के मुताबिक, रेनो कैप्चर पर सबसे ज्यादा दो लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है। रेनो डस्टर पर 60,000 रुपये और लॉजी पर 1.5 लाख रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है। एक्सचेंज बोनस केवल डस्टर डीजल पर दिया जा रहा है।
क्विड पर मिल रहे ऑफर की जानकारी इस प्रकार है...
0 % ब्याज दर पर फाइनेंस | पहले साल का फ्री इंश्योरेंस | कॉर्पोरेट बोनस | अतिरिक्त वारंटी | |
क्विड | हां | 10,000 से 20,000 रुपये तक | 2,000 रुपये | हां |
यह ऑफर देश के सभी राज्यों में मान्य है। जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश बिहार, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और आसनसोल सिटी में 6500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर केवल 31 दिसंबर 2018 तक मान्य है।