TATA की न्यू इलेक्ट्रिक कार में नजर आए रतन टाटा, सिंगल चार्ज पर 160Km की रेंज; वायरल हुआ वीडियो

रतन टाटा (Ratan Tata) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ये वीडियो मुंबई स्थित ताज महज होटल के बाहर का है। वीडियो में वे टाटा नैनो इलेक्ट्रिक (Tata Nano Electric) में नजर आ रहे हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Fri, 20 May 2022, 10:10:AM

Nano Electric Car: रतन टाटा (Ratan Tata) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ये वीडियो मुंबई स्थित ताज महज होटल के बाहर का है। वीडियो में वे टाटा नैनो इलेक्ट्रिक (Tata Nano Electric) में नजर आ रहे हैं। नैनो व्हाइट कलर की थी। इसमें उनके साथ शांतनु नायडू थे, जो ज्यादातर मौके पर उनके साथ नजर आते हैं। वैसे, रतन टाटा को टाटा नैनो इलेक्ट्रिक को सवारी करते हुए कई बार देखा जा चुका है। यह कस्टम-मेड टाटा नैनो इलेक्ट्रिक उन्हें इलेक्ट्रिक वाहन पावरट्रेन सॉल्यूशंस कंपनी Electra EV ने गिफ्ट की थी। टाटा नैनो इलेक्ट्रिक रह रहकर कई बार चर्चा में आती रहती है।

क्या है इस टाटा नैनो इलेक्ट्रिक में खास?
Electra EV द्वारा मॉडिफाइड इस टाटा नैनो इलेक्ट्रिक में 624cc दो-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह पर एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन लगाया गया है। यह सुपर पॉलीमर लिथियम-ऑयन बैटरी से बने 72V पावरट्रेन से ऑपरेट होती है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 160Km की ड्राइविंग रेंज देती है। ये 10 सेकेंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 2018 में कोयंबटूर बेस्ड कंपनी जयेम (Jayem) ने अपने बैज के साथ इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट जयेम नियो इलेक्ट्रिक (Jayem Neo) को लॉन्च किया था। इसकी 400 यूनिट को कैब एग्रिगेटर ओला को सौंपे जाने की बात हुई थी।

ये भी पढ़ें- Fortuner को टक्कर देने भारत में आज लॉन्च हुई ये नई SUV, देखें खूबसूरत फोटो

सेफ्टी स्तर पर फेल हो गई टाटा नैनो
टाटा नैनो को 2008 में दुनिया की सबसे सस्ती हैचबैक कार के तौर पर लॉन्च किया गया था। तब कंपनी का लक्ष्य उन सभी परिवार तक इस कार को पहुंचाना था जिनके पास कार खरीदने का ज्यादा बजट नहीं होता। हालांकि, ये कार सेफ्टी के स्तर पर फेल हो गई। कंपनी भी लोगों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से इसे बंद करने का फैसला किया गया।

ये भी पढ़ें- Maruti का ये प्लान कर देगा हैरान, मुश्किल में Tata, Hyundai, सामने आई नई जानकारी

टाटा के साथ रहने वाले शांतनु नायडू कौन हैं?
29 साल के शांतनु छोटी उम्र में ही बिजनेस इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। शांतनु ने अपने आइडियाज से देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को भी अपना फैन बना लिया है। शांतनु की एक कंपनी है, जिसका नाम है मोटोपॉज और ये कंपनी कुत्तों के कॉलर का निर्माण करती है। ये कॉलर अंधेरे में चमकते हैं ताकि कोई वाहन उन्हें ठोककर ना मार दे। ऐसा भी कहा जाता है कि रतन टाटा अपना पर्सनल निवेश जिन स्टार्टअप्स में करते हैं, उनके पीछे शांतनु का दिमाग होता है।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
News Iconऑटो की अगली ख़बर पढ़ें
Ratan Tata
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशन