फोटो गैलरी

Hindi News ऑटोFIDE चेस वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने वाले प्रज्ञानंद को मिलेगी ये गजब EV, आनंद महिंद्रा ने कर दिया ये बड़ा वादा!

FIDE चेस वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने वाले प्रज्ञानंद को मिलेगी ये गजब EV, आनंद महिंद्रा ने कर दिया ये बड़ा वादा!

चेस वर्ल्ड कप फाइनल (FIDE World Cup Chess Tournament) में जगह बनाने वाले चेस खिलाड़ी प्रज्ञानंद को अब XUV400 ईवी मिलेगी। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर प्रज्ञानंद को एक धांसू ईवी देने का वादा किया है।

FIDE चेस वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने वाले प्रज्ञानंद को मिलेगी ये गजब EV, आनंद महिंद्रा ने कर दिया ये बड़ा वादा!
Sarveshwar Pathakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 28 Aug 2023 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

शतरंज प्लेयर रमेश बाबू प्रज्ञानंद ने फीडर वर्ल्ड कप शतरंज टूर्नामेंट (FIDE World Cup Chess 2023) के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन एक गलत चाल के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने भारत के चेस ग्रैंडमास्टर रमेश बाबू प्रज्ञानंद को इस टूर्नामेंट में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रज्ञानंद एक ऐसे भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं, जो महज 10 साल की उम्र में इंटरनेशनल मास्टर बन गए। इतनी कम उम्र में FIDE World Cup Chess 2023 के फाइनल में जगह बनाने वाले प्रज्ञानंद की काफी तौरीफ हो रही है। इस मौके पर महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा ने फाइनल तक का सफर तय करने वाले प्रज्ञानंद को XUV400 गिफ्ट देने की बात कही है।

7-सीटर फैमिली कार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जल्द लॉन्च होंगी ये 5 कारें, इसमें 9-सीटर बोलेरो भी शामि

प्रज्ञानंद को गिफ्ट में मिलेगी XUV400 EV 

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आनंद महिंद्रा ने किसी खिलाड़ी को गिफ्ट के तौर पर कार दी है। इसके पहले भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों को भी आनंद महिंद्रा ने थार से नवाजा था, लेकिन इस बार आनंद महिंद्रा ने प्रज्ञानंद के लिए पर्यावरण प्रदूषण कम करने वाली XUV400 EV गिफ्ट में देने की सोची है।

आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट

आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीटर यूजर (X) के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा कि आपकी भावना की सराहना करता हूं, कृषले और आपके जैसे कई लोग मुझसे एक थार उपहार में देने का आग्रह कर रहे हैं। @rpragchess लेकिन मेरे पास एक और विचार है...मैं माता-पिता को अपने बच्चों को शतरंज से परिचित कराने और इस गेम को आगे बढ़ाने में उनका सपोर्ट  करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहूंगा (वीडियो गेम की लोकप्रियता में वृद्धि के बावजूद!)। यह ईवी की तरह ही हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए एक निवेश है। और इसलिए, मुझे लगता है कि हमें उनके माता-पिता को एक XUV4OO EV उपहार में देनी चाहिए @rpragchess नागलक्ष्मी और रमेशबाबू, जो अपने बेटे के समर्थन करने के लिए हमारे आभार के पात्र हैं।  

काफी कम उम्र में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

आपको बता दें कि आर प्रज्ञानंद एक इंडियन चेस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने करीब 6 साल की उम्र से चेस खेलना शुरू किया था। प्रज्ञानंद सबसे पहले वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप अंडर-8 का खिताब अपने नाम कर पहली बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वर्ल्ड रैंकिंग में प्रज्ञानंद 29वें नंबर पर हैं।

 इस पर बम भी बेअसर! G-20 में दुनिया की सबसे सेफ कार से आएंगे यूएस प्रेसिडेंट बाइडेन, कार की खासियत जान उड़ जाएंगे होश

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें