Hindi Newsऑटो न्यूज़Petrol bikes will not be sold in Chandigarh after June

EV पॉलिसी को बढ़ावा देने हुआ बड़ा एलान, जून के बाद नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के अनुसार जून के बाद शहर में पेट्रोल बाइकों की बिक्री बंद हो जाएगी। अगर किसी ने बाइक खरीद भी ली तो चंडीगढ़ में उसका पंजीकरण नहीं होगा।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 25 May 2023 05:37 PM
हमें फॉलो करें

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के अनुसार जून के बाद चंडीगढ़ शहर में पेट्रोल बाइकों की बिक्री बंद हो जाएगी। अगर किसी ने बाइक खरीद भी ली तो चंडीगढ़ में उसका पंजीकरण नहीं होगा, क्योंकि ईवी नीति के अनुसार वर्ष 2023-24 का लक्ष्य जून में पूरा हो सकता है। इसके बाद हमेशा के लिए चंडीगढ़ में सिर्फ इलेक्ट्रिक बाइकें ही बिकेंगी और उनका रजिस्ट्रेशन होगा। चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के इस फैसले से जहां दोपहिया वाहन डीलरों की सांसें फूल गई हैं, वहीं लोग भी सकते में हैं। अचानक पेट्रोल बाइक बंद करने से प्रशासन को भी करोड़ों के रोड टैक्स का नुकसान होगा।

ईवी नीति के वर्ष 2023-24 के लक्ष्य के अनुसार शहर में करीब 6200 पेट्रोल बाइक पंजीकृत हो सकती हैं। इसके बाद इनका पंजीकरण बंद हो जाएगा। सिर्फ इलेक्ट्रिक बाइकों का पंजीकरण ही होगा। सिर्फ डेढ़ महीने में ही 3700 बाइक पंजीकृत हो चुकी हैं। ऐसे में अब सिर्फ करीब 2500 पेट्रोल बाइक ही रजिस्टर्ड होंगी।

आरएलए ने प्रशासन को भेजी जानकारी
चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी ने ईवी नीति को बनाया है। इसे रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) लागू करेगा। आरएलए ने प्रशासन को जानकारी दे दी है कि नीति के लक्ष्यों के अनुसार वह कुल करीब 6200 पेट्रोल बाइकों का ही पंजीकरण कर पाएंगे, जिसमें से अधिकतर बाइक  अब तक रजिस्टर्ड हो चुकी हैं।

टू व्हीलर डीलर फैसले से परेशान
प्रशासन के इस फैसले से दोपहिया वाहनों डीलरों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पेट्रोल बाइक बिकनी बंद होंगी तो शोरूम भी बंद करने पड़ेंगे। हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। लोग भी अभी ईवी को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं। पिछले साल बिके 21 हजार दोपहिया वाहन में से करीब 19,500 पेट्रोल बाइक थीं। ई-बाइक सिर्फ 1500 बिकी। अचानक पेट्रोल टू-व्हीलर को बंद करने से डीलर्स को भी नुकसान होगा और लोगों पर भी बोझ पड़ेगा।

ऐप पर पढ़ें