फोटो गैलरी

Hindi News ऑटोMoveOS 4 रिलीज: अब ऐप से लगेगा वेकेशन मोड, स्कूटर की लोकेशन भी पता चलेगी; चोरी होने पर अलार्म बजेगा

MoveOS 4 रिलीज: अब ऐप से लगेगा वेकेशन मोड, स्कूटर की लोकेशन भी पता चलेगी; चोरी होने पर अलार्म बजेगा

ओला इलेक्ट्रिक ने 15 अगस्त, 2023 को MoveOS 4 का अनाउंसमेंट किया था। साथ ही इसके 15 सितंबर से रिलीज करने की बात कही थी। इसमें क्या-क्या नया मिलेगा चलिए जानते हैं।

MoveOS 4 रिलीज: अब ऐप से लगेगा वेकेशन मोड, स्कूटर की लोकेशन भी पता चलेगी; चोरी होने पर अलार्म बजेगा
Narendra Jijhontiyaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 19 Sep 2023 02:15 PM
ऐप पर पढ़ें

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने 15 अगस्त, 2023 को MoveOS 4 का अनाउंसमेंट किया था। साथ ही इसके 15 सितंबर से रिलीज करने की बात कही थी। कंपनी की तरफ से अभी इसकी रिलीज को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है, लेकिन news18 के मुताबिक, कंपनी ने MoveOS 4 को बीटा वर्जन सिलेक्टेड ग्राहकों के लिए रिलीज कर दिया है। कंपनी सभी ग्राहकों के लिए इसे अक्टूबर 2023 में रिलीज करेगी। स्कूटर को MoveOS 4 से अपडेट करने से बाद कई यूजफुल फीचर्स जुड़ हो जाएंगे। MoveOS 4 में क्या-क्या नया मिलेगा, चलिए जानते हैं।

1. Improved navigation
ओला अपने MoveOS 4 में जो सबसे बड़ा और जरूरी अपडेट देगी वो नेविगेशन से जुड़ा होगा। कंपनी ऐप में ओला मैप्स (OLA Maps) जोड़ने वाली है। ऐसे में ऐप की मदद से मैप को डायरेक्टर स्कटूर के साथ एक्सेस कर पाएंगे। अभी कई बार किसी लोकेशने को हमे स्कूटर में नहीं भेज पाए। क्योंकि इसमें स्क्रीन मिररिंग का ऑप्शन नहीं दिया है। इसका इंटरफेस ज्यादा बेहतर और आसान होगा।

2. Find my scooter
ओला अपने स्कूटर में मैप तो दे रही है, लेकिन हम अभी अपने स्कूटर की लोकेशन का पता नहीं लगा पाते। ऐसे में अब इसमें Find my scooter का फीचर भी एड होने वाला है। यानी आप ओला इलेक्ट्रिक ऐप की मदद से अपने स्कूटर का ढूंढ पाएंगे। ये आपको स्कूटर तक पहुंचने का मैप भी दिखाएगा। आप यहां से अपनी लोकेशन भी शेयर कर पाएंगे। यानी स्कूटर के चोरी होने का डर अब खत्म हो जाएगा।

हुंडई i20 फेसलिफ्ट के सभी ट्रिम के फीचर्स की डिटेल यहां देखें, इसे खरीदने में आसानी हो जाएगी

3. Party more with Concert mode
ओला अपने स्कूटर में पार्टी मोड दे रही है, जो स्कूटर पर चलने वाला सॉन्ग की बीट्स के हिसाब से काम करता है। यानी स्कूटर की सभी लाइट्स म्यूजिक के हिसाब से ऑन-ऑफ होती हैं। अब कंपनी इसमें Party more with Concert mode जोड़ने वाली है। इस फीचर की मदद से आप एक गाना कई सारे ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पर चला पाएंगे। साथ ही, सभी पर एक जैसी बीट्स के हिसाब से लाइट ऑन-ऑफ होगी।

4. Your scooter, Your commands
अभी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आप 5 लोगों के साथ ऐप को ऐक्सेस कर सकते हैं। हालांकि, स्कूटर को कौन सा राइडर कितना चला रहा है, इस बात का पता नहीं चलता। ऐसे में अब इसमें Your scooter, Your commands फीचर आने वाला है। इससे आप सभी राइडर के लिए अलग-अलग किलोमीटर या टाइम की सेटिंग कर सकते हैं। साथ ही, स्कूटर की दायरा भी तय कर पाएंगे। जैसे यदि किसी राइडर के लिए इसकी जियोफेसिंग तय कर पाएंगे कि वो इसे 50Km के दायरे से बाहर नहीं ले जा पाए। आपके पास उस राइडर से जुड़ी पूरी डिटेल भी आएगी।

5. Say hello to dark mode
अभी ओला इलेक्ट्रिक ऐप में डार्क मोड नहीं मिलता है। ऐसे में कंपनी अब ऐप में भी डार्क मोड को रोलआउट करने वाली है। जिसके बाद रात के वक्त ऐप का एक्सेस और भी बेहतर होगा। इसमें मैप भी आपको डार्क मोड में नजर आएगा।

बच्चे हों या बड़े, चलती कार में इस बेड पर 2 लोग कर सकते हैं नींद पूरी; किसी के गिरने का भी डर नहीं होगा

6. Tamper detection
अभी कई लोगों के मन में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के चोरी होने का डर बना रहता है। इस डर को खत्म करने के लिए कंपनी नया Tamper detection फीचर जोड़ने वाली है। यदि कोई आपके स्कूटर को चोरी करने की कोशिश करता है तब इसमें लाइव ऑडियो आएगा। स्कूटर की लाइट ऑन हो जाएंगी। साथ ही, स्क्रीन पर रेड आई बन जाएंगी। यानी आपको इसमें छेड़छाड़ करने वाले का अलर्ट मिल जाएगा।

7. Care mood
स्कूटर की स्क्रीन पर नया Care mood जुड़ने वाला है। इससे स्क्रीन के ऊपर आपने स्कूटर की मदद से कितनी सेविंग की है, इस बात की जानकारी मिलती रहेगी। ये थीम आपकी सेविंग और CO2 कंट्रोल के हिसाब से स्क्रीन पर पेड़ बनाती जाएगी। ये बताएगी कि आपने अब तक कितने पेड़ के बराबर सेविंग की है।

8. More features
इन सबके अलावा जो फीचर्स जुड़ने वाले हैं उसमें हाईपर चार्जिंग फास्ट होगी, चार्जिंग टाइम प्रिडिक्शन इम्प्रूव्ड होगा, हिल होल्ड फीचर इम्प्रूव्ड होगा, नया डिसेंट हिल होल्ड मिलेगा, एनर्जी इनसाइट्स, बायोमैट्रिक ऐप लॉक, ऐप विजेट्स, रेंज बढ़ेगी, ईको में क्रूज कंट्रोल, ऑटो टर्न ऑफ इंडिकेटर, नए ट्रिप मीटर, हेडफोन म्यूजिक कंट्रोल, टेक मी होम लाइट मिलेंगे। इसके साथ ऐप से वेकेशन मोड, कॉल सेटिंग, हिल होल्ड सेटिंग, रीजन सेटिंग, OTA, फास्ट टच रिस्पॉन्स, फास्ट कॉन्टैक्ट सिन्क्रनाइज, फेवरेट कॉल को मैनेज कर पाएंगे।