Hindi Newsऑटो न्यूज़New Renault Kwid EV to debut on 21 February 2024 check all details here

दो दिन बाद होगा बड़ा धमाका! ईवी मार्केट में तहलका मचाने आ रही ये नई इलेक्ट्रिक कार, एमजी कॉमेट, पंच और टियागो ईवी की धक-धक शुरू

पिछले साल रेनो-निसान (Renault-Nissan) एलायंस ने भारत के लिए 6 नए मॉडल के शुरुआत की घोषणा की थी, जिसमें से एक नई रेनो क्विड ईवी के रूप में बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 19 Feb 2024 08:42 PM
share Share
Follow Us on
दो दिन बाद होगा बड़ा धमाका! ईवी मार्केट में तहलका मचाने आ रही ये नई इलेक्ट्रिक कार, एमजी कॉमेट, पंच और टियागो ईवी की धक-धक शुरू

पिछले साल रेनो-निसान (Renault-Nissan) एलायंस ने भारत के लिए 6 नए मॉडल के शुरुआत की घोषणा की थी, जिसमें दो मॉडल A-सेगमेंट के इलेक्ट्रिक वाहन शामिल थे। इन दोनों में से एक इलेक्ट्रिक कार नई रेनो क्विड ईवी है। डेसिया स्प्रिंग ईवी नाम की यह अपकमिंग इलेक्ट्रिक हैचबैक अपने डिजाइन एलीमेंट को नई डेसिया डस्टर के साथ शेयर करती है। अपकमिंग नई ईवी 230 किमी. तक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। नई डस्टर के लॉन्च के बाद भारत में इसका डेब्यू होगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

यह भी पढ़ें- गजब हो गया, इस शख्स ने ₹10 के सिक्कों से खरीदा एथर का ये धांसू इलेक्ट्रिक, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

बिल्कुल नई डिजाइन और एलईडी हेडलैंप

आगे की तरफ स्प्रिंग ईवी में एक बंद फ्रंट ग्रिल है, जिसके दोनों तरफ नए डिजाइन वाले एलईडी हेडलैंप हैं। फिर आपको ग्रिल के केंद्र में एक बड़ा 'DC' लोगो मिलता है, जो इस इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग फ्लैप के रूप में भी काम करता है। नए अलॉय व्हील डिज़ाइन और रूफ रेल्स और डोर क्लैडिंग पर ब्लू कलर के एक्सेंट को छोड़कर इसका सिल्हूट लगभग इसके ICE वैरिएंट के समान है। पीछे की तरफ बदलावों में एलईडी टेललैंप्स और एक अपडेटेड बम्पर शामिल हैं।

230 किमी. तक की रेंज

ग्लोबल लेवल पर इलेक्ट्रिक क्विड 26.8kWh बैटरी पैक से लैस है, जो इलेक्ट्रिक मोटर को 43bhp की पावर और 125Nm का टॉर्क जेनरेट करने में मदद करता है। इस पैक को 30kW DC फास्ट चार्जर से एक घंटे से भी कम समय में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह ईवी एक बार फुल चार्ज होने पर 230 किमी. तक की रेंज देने में सक्षम होगी।

किससे होगा इस ईवी का मुकाबला?

भारतीय बाजार में लॉन्च होने पर क्विड ईवी का मुकाबला पंच ईवी, सिट्रोएन eC3, टियागो ईवी और एमजी कॉमेट ईवी से होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें