इलेक्ट्रिक कार का प्लान कैंसल कर दें, आने वाली है ये छोटी सी ई-कार; कम कीमत में दमदार फीचर्स मिलेंगे
भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में MG पहले से मौजूद है। अब कंपनी इस सेगमेंट को ज्यादा मजबूत करने वाली है। दरअसल, MG बहुत जल्द मिनी इलेक्ट्रिक (Mini Electric) कन्वर्टेबल कार लॉन्च करने वाली है।

इस खबर को सुनें
भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में MG पहले से मौजूद है। अब कंपनी इस सेगमेंट को ज्यादा मजबूत करने वाली है। दरअसल, MG बहुत जल्द मिनी इलेक्ट्रिक (Mini Electric) कन्वर्टेबल कार लॉन्च करने वाली है। ये ई-कार महज 3 मीटर लंबी होगी। इस कार को टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि ये कंपनी की एंट्री लेवल इलेकट्रिक कार होगी। इस भारतीय बाजार में अगले साल पहले 6 महीने के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। MG की ये इलेक्ट्रिक कार Wuling Air EV पर बेस्ड होगी। जिसे E230 भी कहा जाता है। इसे इसी साल इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। भारतीय कंडीशन के हिसाब से इसके मॉडल में कुछ चेंजेस किए जा सकते हैं।

MG मिनी इलेक्ट्रिक कार की खासियत
MG इस बात का एलान कर चुकी है कि मौजूदा फाईनेंशियल ईयर खत्म होने से पहले भारत में नई एंट्री-लेवल ईवी लेकर आएगी। नए मॉडल को खास तौर से भीड़-भाड़ वाले शहरी इलाकों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसकी बैटरी को लोकल कंडीशन के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार में बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस कनेक्टिविटी और कई हाई-एंड फीचर्स दिए जाएंगे। खास बात है कि इसकी लंबाई सिर्फ 2.9 मीटर होगी। यानी ये मारुति की ऑल्टो की से भी छोटी होगी।

MG मिनी इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स और कीमत
MG मिनी इलेक्ट्रिक कार का व्हीलबेस 2010 mm होगा। इसके इंडोनेशियन मॉडल में 12 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। हालांकि EV के इंडियन मॉडल में अलॉय वील दिए जा सकते हैं। इसके हालिया स्पॉट हुआ मॉडल लेफ्ट-हैंड ड्राइव व्हीकल है। इसमें टेलगेट पर माउंटेड व्हील भी दिया गया है, जो ग्लोबल मॉडल में नहीं आता है। इस कार में 20kWh से 25kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज करने पर ये 150km तक रेंज दे सकती है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
आखिर क्या है BSI हेलमेट का नियम? जिसकी वजह से 1000 रुपए का एक्स्ट्रा चालान कट रहा; जानिए

