120km तक की रेंज और कीमत ₹1 लाख से भी कम; ओला की धड़कन बढ़ाने आया गजब का इलेक्ट्रिक स्कूटर
भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो गया है, जिसकी रेंज 120 किमी. है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से भी कम है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला के ईवी से सीधा मुकाबला करेगा।

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी mXmoto ने भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसे mXv Eco नाम दिया गया है। यह MX9 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ निर्माता की लाइनअप में शामिल हो जाएगा। ब्रांड एक नई इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल पर भी काम कर रही है, जिसे M16 कहा जाएगा। mXmoto mXv को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। वैरिएंट के बीच एकमात्र अंतर बैटरी पैक और राइडिंग रेंज की होगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले ही टाटा पंच EV की कीमतों का हुआ खुलासा! पेट्रोल मॉडल से इतनी होगी महंगी; देखें पूरी लिस्ट
बैटरी पैक, रेंज और कीमत
अगर इसके बैटरी पैक और रेंज की बात करें तो स्मॉल बैटरी पैक में एक बार चार्ज करने पर ईवी 80 किमी. से 100 किमी के बीच की रेंज ऑफर करेगी। इसकी कीमत ₹84,999 एक्स-शोरूम है। वहीं, बिग बैटरी पैक की राइडिंग रेंज की बात करें तो यह 105 किमी. से 120 किमी. के बीच होने का दावा किया गया है। इसकी कीमत ₹94,999 एक्स-शोरूम है।
LifePO4 बैटरी पैक
mXmoto mXv इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए LifePO4 बैटरी पैक का यूज किया जा रहा है। यह बैटरी पैक काफी स्मार्ट है, जो ओवरचार्जिंग को रोक देता है। इसमें ग्राहकों को 3000-वाट BLDC इलेक्ट्रिक मोटर हब यूनिट मिलता है।
फीचर्स क्या हैं?
फीचर्स की बात करें तो इसमें एक टीएफटी स्क्रीन, ऑनबोर्ड नेविगेशन, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट, एलईडी लाइटिंग और सेल्फ-डायग्नोसिस सिस्टम है। कंपनी इसमें फ्रंट-डिस्क ब्रेक और कंट्रास्ट सिलाई की भी पेशकश कर रहा है। mXmoto का कहना है कि स्कूटर LED डेटाइम रनिंग लैंप, एडेप्टिव लाइटिंग और वैरिएबल लाइट इंटेंसिटी के साथ आता है और वे फ्री एक्सेसरी के रूप में एक रियर टॉप बॉक्स की पेशकश कर रहे हैं।
रिजेनरेटिव ब्रेकिंग समेत कई बेहतरीन फीचर्स
बजट स्कूटर होने के बावजूद mXv ECO 6-इंच TFT स्क्रीन, 3000 वॉट BLDC हब मोटर और हाई इफिसिएंसी रिजेनरेटिव ब्रेकिंग समेत सभी बेहतरीन फीचर्स से लैस है। mXmoto के प्रबंध निदेशक राजेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि यह पॉश और पावरफुल स्कूटर LiFePO4 बैटरी से लैस है, जो पूरी दुनिया में अपनी अनमैच क्वॉलिटी, इफिसिएंशी और प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




