इस कंपनी की SUVs के लिए ग्राहकों ने खोल दी तिजोरियां, अक्टूबर में जमकर बिकी; मंथली-ईयरली रिकॉर्ड भी टूटे

इस कंपनी की SUVs के लिए ग्राहकों ने खोल दी तिजोरियां, अक्टूबर में जमकर बिकी; मंथली-ईयरली रिकॉर्ड भी टूटे

संक्षेप:

देश में प्रीमियम SUVs बेचने वाली कंपनी मॉरिस गैरेज (MG) ने अक्टूबर सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 5,108 गाड़ियां बेचीं। अक्टूबर 2202 में ये आंकड़ा 4,367 यूनिट का था।

Nov 01, 2023 01:24 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
0

देश में प्रीमियम और लग्जरी SUV बेचने वाली कंपनी मॉरिस गैरेज (MG) ने अक्टूबर सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 5,108    गाड़ियां बेचीं। अक्टूबर 2202 में ये आंकड़ा 4,367 यूनिट का था। यानी कंपनी ने 741 ज्यादा बेचीं और उसे 16.97% की YoY ग्रोथ मिली। दूसरी तरफ, सितंबर में उसने 5,003 गाड़ियां बेची थीं। यानी उसे मंथली बेसिस पर 2.10% की ग्रोथ मिली। कंपनी ने सितंबर की तुलना में 105 यूनिट ज्यादा बेचीं। चलिए सबसे पहले MG मोटर्स की अक्टूबर सेल्स पर एक नजर डालते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हेक्टर प्लस सबसे प्रीमियम मॉडल
एमजी के लिए हेक्टर प्लस सबसे प्रीमियम मॉडल में से एक है। इतना ही नहीं, सेफ्टी के लिहाज से भी हेक्टर जबरदस्त है। दरअसल, एमजी हेक्टर दो महीने पहले इसके एक्सीडेंट का मामला सामने आया था, जिससे इसकी बिल्ड क्वालिटी का भी पता चल गया। इस एक्सीडेंट का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक बस को ओवरटेकिंग करते हुए दिखाया गया। जब तक बस ड्राइवर को इस बात का अहसास हुआ कि सामने से आ रही गाड़ी को टक्कर मारे बिना ओवरटेक करना संभव नहीं है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बस को सामने आता देख MG हेक्टर ड्राइवर अपनी SUV को पूरी तरह रोकने में कामयाब रहा। बस ने स्पीड को कंट्रोल किया लेकिन उसने कार को सामने की तरफ से टक्कर मार दी। वीडियो में हेक्टर करीब 10 मीटर सड़क पर घसीटते हुए भी नजर आ रही है।

हेक्टर का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ
बस द्वारा सामने से मारी इस टक्कर में हेक्टर में बैठे सभी पैसेंजर सेफ रहे। इस एक्सीडेंट में उसकी विंडस्क्रीन या कोई खिड़की भी नहीं टूटी। तस्वीरों में सभी पिलर ठीक देखे जा सकते हैं। क्योंकि टक्कर सामने से थी ऐसे में बोनट, ग्रिल और हेडलैम्प को नुकसान हुआ। सामने वाले हिस्से की हालत से इस बात का भी पता चलता है कि टक्कर कितनी जोरदार थी। हेक्टर की बिल्ड क्वालिटी इतना जबरदस्त है कि उसे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 4-स्टार रेटिंग मिली है।

सेफ्टी पर खरीद उतरी हेक्टर
हेक्टर में हॉट स्टैम्प्ड बी पिलर, हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल, मोटे डोर पैनल और रोल-फॉर्मेड ट्यूबलर स्टील डोर बीम शामिल हैं। इसमें 6 एयरबैग, 3-पॉइंट सीटबेल्ट और ESP भी हैं, जो सभी यात्री की नेक्स्ट लेवल की सेफ्टी देते हैं। हेक्टर में ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर भी मिलता है। बता दें कि हेक्टर को खरीदना 61 हजार रुपए तक महंगा हो गया है। कंपनी ने हेक्टर के पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट की कीमतें बढ़ाई हैं। वहीं, इसके हेक्टर प्लस 6S और प्लस 7S को भी महंगा किया गया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।