Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Maxus 9 Electric MPV Launch Price Rs 60 Lakh

ये नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, टच करने से डोर खुलेंगे, मसाज वाली सीट और आईपैड जैसी स्क्रीन मिलेंगी

MG ने अपनी मैक्सस 9 EV को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। ब्रिटिश ब्रांड ने मैक्सस मीफा 9 को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान भारत में पेश किया था। मैक्सस मीफा 9 और MG मैक्सस 9 के दिखने में एक जैसी हैं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 4 May 2023 08:59 AM
हमें फॉलो करें

MG ने अपनी मैक्सस 9 EV (Maxus 9 EV) को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। ब्रिटिश ब्रांड ने मैक्सस मीफा 9 को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान भारत में पेश किया था। मैक्सस मीफा 9 और MG मैक्सस 9 के दिखने में एक जैसी हैं। MG मैक्सेस 9 की लंबाई 5270mm, चौड़ाई 2000mm और ऊंचाई 1840mm है। इसका व्हीलबेस 3200mm लंबा है। ये पूरी तरह से 7-सीटर इलेक्ट्रिक मिनी-वैन है। इसमें ऑटोमैटिक स्लाडिंग डोर और एक टन टेक्नोलॉजी और गैजेटरी है। MG ने मैक्सस 9 के बेस X ट्रिम की कीमत 2.499 मिलियन थाई बात (करीब 60 लाख रुपए) और टॉप-स्पेक V ट्रिम की कीमत 2.699 मिलियन थाई बात (करीब 65 लाख रुपए) रखी है। कर्नाटक में एक फॉर्च्यूनर की ऑन-रोड कीमत इतनी है। 

 

MG मैक्सस 9 के फीचर्स और स्सेसिफिकेशंस

MG मैक्सस 9 पूरी तरह से मैक्सस मीफा 9 के जैसी है। यह एक फ्यूचरिस्टिक फुली-इलेक्ट्रिक मिनी वैन है। सामने की तरफ इसमें LED DRL एलिमेंट और उनके नीचे LED हेडलाइट्स दी हैं। इसका स्ट्रॉन्ग वर्टिकल डिजाइन ज्यादा अग्रेसिव लुक दता है। रियर में LED टेल लाइट मिलती है। इसे MG पर्ल व्हाइट, ब्लैक नाइट और कंक्रीट ग्रे/ब्लैक रूफ जैसे तीन अलग-अलग कलर्स में खरीद पाएंगे।

मिनी वैन बॉडी स्टाइल के कारण इसमें एक इम्प्रेसिव ग्रीनहाउस और अंदर की तरफ तगड़ा स्पेस मिलता है। इंटीरियर की बात करें तो MG मैक्सस 9 काफी नई टेक्नोलॉजी से लैस है। डैशबोर्ड में गोल कोनों के साथ दो आईपैड जैसे डिस्प्ले दिए हैं। इसमें एक इंस्ट्रूमेंटेशन और दूसरा ड्राइवर डिस्प्ले के लिए दिया है। फ्रंट में पावर्ड सीट दी हैं, जो वेंटिलेटेड और मसाज फीचर्स के साथ आती हैं।

इस MPV में इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे टच-सेंसिटिव पैनल में AC कंट्रोल को इंटीग्रेट किया गया है। सेकेंड रो में इंडुविजुअल कैप्टन चेयर मिलती हैं। ये पावर्ड, हीडेट, वेंटिलेटेड और मसाज फीचर के साथ आती हैं। इन सीटों में काफ रेस्ट, अलग आर्मरेस्ट, कप होल्डर, अलग वायरलेस चार्जिंग पैड और अलग डिजिटल डिस्प्ले दिया है।

सामने बैठे लोगों के लिए सिंगल-पैन सनरूफ और सेकेंड और थर्ड रो में बैठने वालों के लिए पैनोरमिक सनरूफ दी है। ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर, लैदर की सीटें, सॉफ्ट-टच इंटीरियर ट्रिम्स, 64 कलर एंबिएंट लाइट, डेडिकेटेड रियर क्लाइमेट जोन, 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 9 USB पोर्ट, रियर कैमरा फीड के साथ IRVM, PM 2.5 एयर फिल्टर जैसे फीचर्स दिए हैं।

MG मैक्सस 9 की बैटरी और रेंज
MG मैक्सस 9 में 90 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 245 bhp और 350 Nm सिंगल मोटर FWD आर्किटेक्चर के साथ दिया है। सिंगल चार्ज पर इसकी NEDC सर्टिफाइड रेंज 540Km तक है। ये 11 kW AC चार्जर से 8.5 घंटे में 5 से 100% चार्ज हो जाती है। वहीं, 120 kW DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी 30 मिनट में 30 से 80% चार्ज हो जाती है। इसमें 19-इंच के एलॉय के साथ ADAS सूट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, TPMS, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम, हाई रेजोल्यूशन फीड के साथ 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। 

ऐप पर पढ़ें