फोटो गैलरी

Hindi News ऑटोझटका! इस धाकड़ SUV की कीमत में अचानक हुई ₹40,000 की बढ़ोतरी, XUV700 से है इसका मुकाबला

झटका! इस धाकड़ SUV की कीमत में अचानक हुई ₹40,000 की बढ़ोतरी, XUV700 से है इसका मुकाबला

एमजी ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। इस धाकड़ SUV की कीमत में अचानक ₹40,000 की बढ़ोतरी हुई है। एमजी हेक्टर का मुकाबला XUV700 से होता है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

झटका! इस धाकड़ SUV की कीमत में अचानक हुई ₹40,000 की बढ़ोतरी, XUV700 से है इसका मुकाबला
Sarveshwar Pathakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 20 Nov 2023 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने भारत में अपनी हेक्टर एसयूवी की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी है। सितंबर में कंपनी ने हेक्टर की कीमतें कम की थीं। वहीं, अब ऑटोमेकर ने इस महीने नवंबर 2023 में एसयूवी की कीमत में 40,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। बता दें कि भारतीय बाजार में यह मॉडल 15 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। हाल ही में हुई प्राइस हाइक के बाद आइए इसकी लेटेस्ट प्राइस जानते हैं।

सिर्फ 4 महीने में ही हुंडई की इस सस्ती SUV को 1 लाख लोगों ने खरीदा, कीमत, माइलेज समेत इन 5 वजहों से हो रही झटपट बिक्री

एमजी हेक्टर को 6 वैरिएंट स्टाइल, शाइन, स्मार्ट, स्मार्ट प्रो, शार्प प्रो और सेवी प्रो में पेश किया जाता है। यह पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। एमजी हेक्टर के प्राइस अपडेट के बाद अब ग्राहकों को इसके लिए ज्यादा पैसा चुकाना पड़ेगा। आइए वैरिएंट-वाइज प्राइस हाइक पर एक नजर डालते हैं।
 

वैरिएंट कीमत वृद्धि
स्टाइल पेट्रोल Rs. 27,000
शाइन पेट्रोल Rs. 31,000
स्मार्ट पेट्रोल Rs. 35,000
स्मार्ट प्रो पेट्रोल Rs. 35,000
शार्प प्रो पेट्रोल Rs. 35,000
सैवी प्रो पेट्रोल Rs. 27,000
शाइन डीजल Rs. 31,000
स्मार्ट डीजल Rs. 30,000
स्मार्ट प्रो डीजल Rs. 40,000
शार्प प्रो डीजल Rs. 40,000

ऊपर चार्ट में देखकर पता चलता है कि एमजी हेक्टर के स्मार्ट प्रो डीजल और शार्प प्रो डीजल की कीमत में सबसे ज्यादा 40 हजार की बढ़ोतरी हुई है। 

भारतीय तो छोड़िए विदेशी भी नहीं बख्श रहे रॉयल एनफील्ड की ये धांसू बाइक, निर्यात में गिरावट फिर भी इसका जलवा कायम

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें