फोटो गैलरी

Hindi News ऑटोलैंड रोवर डिफेंडर को भी मात दे सकती है ये नई पावरफुल SUV, कंपनी ने भारत में की लॉन्च; जानें खासियत

लैंड रोवर डिफेंडर को भी मात दे सकती है ये नई पावरफुल SUV, कंपनी ने भारत में की लॉन्च; जानें खासियत

मर्सिडीज-बेंज ने भारत में जी-क्लास रेंज (G-Class) लॉन्च की है, जिसके न्यू G 400D मॉडल की ₹2.55 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जिसमें 3.0-लीटर OM656 इन-लाइन 6-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है।

लैंड रोवर डिफेंडर को भी मात दे सकती है ये नई पावरफुल SUV, कंपनी ने भारत में की लॉन्च; जानें खासियत
Sarveshwar Pathakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 08 Jun 2023 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

मर्सिडीज-बेंज ने भारत में जी-क्लास रेंज (G-Class) लॉन्च की है, जिसके न्यू G 400D मॉडल की ₹2.55 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जिसमें 3.0-लीटर OM656 इन-लाइन 6-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। G 400d 6.4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। ये कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है।

मारुति ने किया धमाका! सस्ते में लॉन्च कर दी दमदार 5-डोर SUV जिम्नी, यहां देखें सभी वैरिएंट्स की कीमत

₹1.5 लाख बुकिंग राशि

मर्सिडीज-बेंज ने हाल ही में भारत में जी-क्लास रेंज लॉन्च की है, जिसमें न्यू G400D मॉडल है। 2023 मर्सिडीज G 400D की शुरुआती कीमत ₹2.55 करोड़ (एक्स-शोरूम) निर्धारित की गई है, जो मौजूदा G 350D की तुलना में ₹83 लाख की वृद्धि दर्शाती है। इच्छुक ग्राहक अब ₹1.5 लाख की बुकिंग राशि का भुगतान करके G400d को बुक कर सकते हैं। भारत में इस न्यू रिलीज के साथ मर्सिडीज-बेंज हाई एंड लक्जरी वाहन सेगमेंट को टारगेट करती है।

 

इंजन और स्पीड

अपडेटेड G-क्लास का G 400d वैरिएंट 3.0-लीटर OM656 इन-लाइन 6-सिलेंडर डीजल इंजन से लैस है, जो 330hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है, जो पिछले G 350d के 286hp से बेहतर है। यह 1,200-3,200rpm पर 700Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है, जो पुराने मॉडल से 600Nm से ज्यादा है। 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के माध्यम से सभी फोर व्हील्स को पावर मिलती है, जिससे G 400d को 6.4 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम बन जाती है, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में एक सेकेंड तेज है।

अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस

भारत में यह G 400d वैरिएंट ऑफ-रोड ड्राइविंग क्षमताओं के साथ आता है। इसमें 241mm का अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस है और यह 700m की गहराई तक पानी के बहाव को संभाल सकती है। भारतीय बाजार में G 400d दो वैरिएंट में उपलब्ध है। दोनों की कीमत ₹2.55 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

एडवेंचर वैरिएंट में कई खासियत

G 400d मॉडल के एडवेंचर वैरिएंट में कई खासियत है। इसमें 5-स्पोक डिजाइन के साथ 18-इंच के सिल्वर अलॉय व्हील, एक रूफ रैक, एक स्ट्रॉन्ग स्पेयर-व्हील होल्डर, एक फुल साइज का स्पेयर व्हील टेलगेट और एक नप्पा लेदर मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलता है।

20-इंच का अलॉय व्हील्स

G 400d AMG लाइन में मल्टी-स्पोक डिजाइन वाले 20-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। यह एक स्लाइडिंग सनरूफ, एक बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और कई अन्य बेहतरीन फीचर्स के साथ आत है। इसमें एक एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम भी मिलता है।

किससे होगा मुकाबला?

G 400d की डिलीवरी इस साल की अंतिम तिमाही में शुरू होने वाली है। वर्तमान में बुकिंग चालू है। भारतीय बाजार में G 400d लैंड रोवर डिफेंडर और टोयोटा लैंड क्रूजर 300 को टक्कर देती है।    

₹5.99 लाख की इस SUV की बंपर डिमांड, विदेशी लोगों ने भी जमकर खरीदा; 36 महीने में 1 लाख कारों का प्रोडक्शन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें