Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti two popular cars will come in new colour

नए कलर में आएंगी Maruti की ये दो लोकप्रिय कारें

मारूति सुज़ुकी अपनी लोकप्रिय कार इग्निस को नए कलर में पेश करने वाली है। जानकारी मिली है कि कंपनी जल्द ही इसे नेक्सा ब्लू कलर में पेश करेगी। नए कलर शेड को मौजूदा माॅडल वाले अर्बन ब्लू कलर से रिप्लेस...

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Wed, 4 April 2018 04:04 PM
हमें फॉलो करें

मारूति सुज़ुकी अपनी लोकप्रिय कार इग्निस को नए कलर में पेश करने वाली है। जानकारी मिली है कि कंपनी जल्द ही इसे नेक्सा ब्लू कलर में पेश करेगी। नए कलर शेड को मौजूदा माॅडल वाले अर्बन ब्लू कलर से रिप्लेस किया जाएगा।

cardekho.com के अनुसार, सूत्रों से पता चला है कि कंपनी जल्द ही बलेनो को भी नेक्सा ब्लू कलर में पेश कर सकती है। यहां भी कंपनी नेक्सा ब्लू को अर्बन ब्लू कलर से रिप्लेस करेगी।

मौजूदा मारूति इग्निस की बात करें तो यह छह कलर पर्ल आर्कटिक व्हाइट, सिल्की सिल्वर, ग्लिस्टेनिंग ग्रे, अपटाउन रेड, टिंसल ब्लू और अर्बन ब्लू में उपलब्ध है। बेस वेरिएंट केवल सिल्की सिल्वर और पर्ल व्हाइट कलर में उपलब्ध है, वहीं जेटा और डेल्टा में सभी छह कलर का विकल्प रखा गया है। टाॅप वेरिएंट अल्फा में ग्लिस्टेनिंग ग्रे कलर का अभाव है।

मारूति इग्निस के जेटा और अल्फा वेरिएंट में ड्यूल-टोन कलर कोम्बिनेशन का विकल्प भी रखा गया है। एक इग्निस को दूसरी इग्निस से अलग दिखाने के लिए कंपनी ने इस में कस्टमाइज का विकल्प भी रखा है।

ऐप पर पढ़ें