इस सस्ती कार को EMI पर खरीदें तो सिर्फ इतनी बनेगी EMI, देखें सभी 9 वैरिएंट का गणित
मारुति सुजुकी की वैसे तो सभी मॉडल की डिमांड हाई रहती है। हालांकि, एक मॉडल ऐसा है जो सालों से सदाबहार है। हम बात कर रहे हैं स्विफ्ट की। ये हैचबैक सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-3 कारों में शामिल रहती है।

मारुति सुजुकी की वैसे तो सभी मॉडल की डिमांड हाई रहती है। हालांकि, एक मॉडल ऐसा है जो सालों से सदाबहार है। हम बात कर रहे हैं स्विफ्ट की। ये हैचबैक हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-3 या टॉप-5 कारों में शामिल रहती है। हालांकि, समय के साथ इस कार की कीमतें भी बढ़ती रही हैं। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपए हो चुकी है। वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 8.84 लाख रुपए है। इस पेट्रोल के साथ CNG वैरिएंट में भी खरीद सकते हैं। आप इसक प्रीमियम हैचबैक को खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट कम है, तब हम आपको इसके सभी वैरिएंट के EMI ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। यानी आप सिर्फ 20% डाउन पेमेंट देकर इसे खरीद सकते हैं।
स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत पर 20% डाउन पेमेंट देने के बाद कितना लोन लेना होगा। इस लोने पर कितना ब्याज देना होगा। लोन चुकाते-चुकाते आपकी जेब से कितने एक्स्ट्रा रूपए लगेंगे। इन सभी बातों के बारे में बता रहे हैं। हम यहां पर जो गणित आपको बताएंगे वो कार की एक्स-शोरूम कीमत पर है। यानी इसमें रजिस्ट्रेशन और टैक्स को नहीं जोड़ा गया है।
ऑटो लोन पर ब्याज दर 7.35% से 8.05% तक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ऑटो लोन पर 7.35% से 8.05% तक ब्याज ले रही है। ये ब्याज दर 5 साल (60 महीने) से 7 साल (84 महीने) के लिए हैं। यानी आप कार की एक्स-शोरूम कीमत का 20% डाउन पेमेंट करके बचे हुए अमाउंट का लोन ले सकते हैं। जिसके बाद इस लोन को आसान EMI पर चुका पाएंगे।








