फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ ऑटोकारों का रिजल्ट डिक्लेयर: मारुति फेल तो टाटा मोटर्स हुई पास, लेकिन किस कंपनी ने किया टॉप

कारों का रिजल्ट डिक्लेयर: मारुति फेल तो टाटा मोटर्स हुई पास, लेकिन किस कंपनी ने किया टॉप

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने मार्च 2023 की सेल्स का डेटा जारी करना शुरू कर दिया है। देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति के लिए पिछले महीने के आंकड़े अच्छे नहीं रहे। पिछले महीने कंपनी ने 1,57,500 गाड़ियां बेचींं।

कारों का रिजल्ट डिक्लेयर: मारुति फेल तो टाटा मोटर्स हुई पास, लेकिन किस कंपनी ने किया टॉप
Narendra Jijhontiyaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 01 Apr 2023 01:38 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने मार्च 2023 की सेल्स का डेटा जारी करना शुरू कर दिया है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के लिए पिछले महीने के आंकड़े अच्छे नहीं रहे। पिछले महीने कंपनी ने 1,57,500 गाड़ियां बेचीं। मार्च 2022 में ये आंकड़ा 1,70,395 यूनिट का था। यानी कंपनी को ईयरली बेसिस पर 8% का नुकसान हुआ है। वहीं, उसकी 12,895 यूनिट कम बिकीं। मारुति इस महीने अपनी नई मिनी SUV फ्रोंक्स को लॉन्च करने वाली है। वहीं, मई या जून में वो ऑफरोड SUV जिम्नी को भी लॉन्च करेगी। चलिए दूसरी कंपनियों के लिए पिछले महीने ऑटो सेल्स के नतीजे कैसे रहे, जानते हैं।

महिंद्रा को 19% की ईयरली ग्रोथ
बात करें महिंद्रा एंड महिंद्रा की तो इस कंपनी को पिछले महीने तगड़ी ग्रोथ मिली। महिंद्रा ने मार्च 2023 में 65,100 यूनिट्स बेचीं। मार्च 2022 में ये आंकड़ा 54,643 यूनिट्स का था। यानी कंपनी को 19% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, उसने 10,457 यूनिट्स ज्यादा बेची। महिंद्रा के लिए स्कॉर्पियो और बोलेरो की डिमांड सबसे ज्यादा है।

टाटा को 11% की ईयरली ग्रोथ
भारतीय ऑटो बाजार में हर महीने तेजी से ग्रोथ करने वाली टाटा मोटर्स को मार्च 2023 में भी ग्रोथ मिली। कंपनी ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 47,000 गाड़ियां बेचीं। जबकि मार्च 2022 में ये आंकड़ा 42,293 यूनिट्स का था। यानी उसे 11% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं उसने 4,707 यूनिट्स ज्यादा बेचीं। टाटा के लिए नेक्सन और पंच मोस्ट पॉपुलर और सेलिंग कार बनी हुई हैं।

एमजी को 28% की ईयरली ग्रोथ
एमजी मोटर इंडिया के लिए पिछले महीने के आंकड़ा सबसे शानदार रहे। या यूं कहा जाए कि पिछले 12 महीने के दौरान उसे मार्च 2023 में सबसे शानदार ग्रोथ मिली। कंपनी ने पिछले महीने 6,051 यूनिट्स बेचीं। मार्च 2022 में ये आंकड़ा 4,721 यूनिट्स का था। यानी उसे 28% की ईयरली ग्रोथ मिली। उसने 1,330 यूनिट्स ज्यादा बेचीं। MG इस महीने अपनी सस्ती कॉमेट EV भी लॉन्च करने वाली है।