Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki Hyundai Mahindra Toyota Honda Tata Motors MG Motor February 2022 sales

फरवरी में किस कंपनी ने हुआ फायदा और किसको नुकसान, किसने कितनी गाड़ियां बेची? देखें पूरी डिटेल

मारुति सुजुकी, हुंदै, टोयोटा और होंडा की बिक्री में फरवरी में गिरावट दर्ज की गई। सेमीकंडक्टर की किल्लत बनी रहने से वाहनों की बिक्री पर असर देखा गया है। हालांकि टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा,...

फरवरी में किस कंपनी ने हुआ फायदा और किसको नुकसान, किसने कितनी गाड़ियां बेची? देखें पूरी डिटेल
Tejeshwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 2 March 2022 07:07 PM
हमें फॉलो करें

मारुति सुजुकी, हुंदै, टोयोटा और होंडा की बिक्री में फरवरी में गिरावट दर्ज की गई। सेमीकंडक्टर की किल्लत बनी रहने से वाहनों की बिक्री पर असर देखा गया है। हालांकि टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा और एमजी मोटर ने एक साल पहले के मुकाबले में फरवरी 2022 में गाड़ियों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने फरवरी के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि उसकी घरेलू बिक्री 8.46 प्रतिशत गिरकर 1,40,035 इकाई रही जबकि फरवरी 2021 में यह 1,52,983 यूनिट रही थी।मारुति ने बयान में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कमी ने डोमेस्टिक मार्केट में बिकने वाली इसकी गाड़ियों के प्रोडेक्शन पर हल्का असर डाला। हालांकि कंपनी ने इस असर को कम करने के लिए हरसंभ कदम उठाए हैं।

 

इसी तरह देश की दूसरी बड़ी कार कंपनी हुंदै मोटर इंडिया ने फरवरी में 44,050 यूनिट बिक्री के साथ 14.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। कंपनी ने कहा कि सेमीकंडक्टर चिप की कमी से निपटने के लिए वह सभी वैकल्पिक तरीके अपना रही है।

 

यह भी पढ़ें- फरवरी में ताबड़तोड़ बिकीं XUV700 और Thar, कंपनी की सेल ने तोड़े रिकॉर्ड
     
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा कि उसकी बिक्री फरवरी में 38 प्रतिशत गिरकर 8,745 यूनिट पर आ गई। इसी तरह होंडा कार्स की बिक्री फरवरी 2022 में 23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,187 यूनिट रह गई। होंडा कार इंडिया के डायरेक्टर (मार्केटिंग और सेल्स) युइची मुराता ने कहा कि हमें भविष्य में हालात सुधरने की उम्मीद है ताकि हम बाजार की मांग को अधिक असरदार ढंग से पूरा कर सकें।

इसके उलट, टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल गाड़ियों की डोमेस्टिक बिक्री में 47 प्रतिशत का जोरदार उछाल दर्ज करते हुए 39,981 गाड़ियों की बिक्री की। एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 27,225 यूनिट बेचे थे। इसी तरह महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार में पिछले महीने 80 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि के साथ 27,663 यूनिट की बिक्री की। कंपनी ने फरवरी 2021 में 15,391 यूनिट की बिक्री की थी।

यह भी पढ़ें- लोगों ने खूब लुटाया प्यार, नंबर 1 बनी यह कंपनी, सबको छोड़ा पीछे
     
स्कोडा ऑटो इंडिया के लिए भी फरवरी का महीना बिक्री के लिहाज से अच्छा साबित हुआ। एसयूवी कुशाक की सफलता के दम पर कंपनी ने पिछले महीने 4,503 गाड़ियों की बिक्री के साथ पांच गुना वृद्धि दर्ज की। इसी तरह एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि फरवरी में उसकी बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 4,528 यूनिट हो गई। निसान इंडिया ने भी घरेलू बाजार में पिछले महीने 2,456 वाहनों की बिक्री की।

ऐप पर पढ़ें