Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki first car manufacturer in India to hit 25 million sales milestone

भारत में अब तक इस कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा कारें, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड; 2022 में भी की थी 1.5 मिलियन से ज्यादा की बिक्री

मारुति ने 25 मिलियन कारों की बिक्री कर एक मील का पत्थर हासिल किया है। 2022 में भी इसने 1.5 मिलियन कारों की बिक्री की थी। इस मुकाम को हासिल करने वाली मारुति भारत की पहली कंपनी बन गई है।

Sarveshwar Pathak लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 1 Feb 2023 09:54 AM
हमें फॉलो करें

मारुति सुजुकी इस मुकाम को हासिल करने वाली भारत की पहली कार निर्माता कंपनी बन गई है। मारुति सुजुकी ने 25 मिलियन कारों और एसयूवी की बिक्री कर एक मील का पत्थर हासिल किया है। ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली मारुति सुजुकी पहली कार निर्माता कंपनी बन गई है। 25 मिलियन बिक्री करने वाली सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन जापान द्वारा 1982 में मारुति सुजुकी के पूर्ववर्ती मारुति उद्योग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के 40 साल बाद आई।

यह भी पढ़ें- हुंडई i20, टाटा अल्ट्रोज, टोयोटा ग्लैंजा मिलकर भी इस हैचबैक के सामने हुईं फेल; हर महीने 15472 यूनिट बिकीं

2030 तक 6 नए ईवी लॉन्च करेगी मारुति

मारुति सुजुकी ने अब तक लगभग 2.1 मिलियन हाइब्रिड और सीएनजी मॉडल की बिक्री की है। सुजुकी भारत में 2030 तक 6 नए ईवी लॉन्च करेगी। मारुति सुजुकी ने 25 मिलियन यूनिट प्रोडक्शन कर दो महीने पहले ही इस रिकॉर्ड को बना लिया था। यह उपलब्धि हासिल करने वाली मारुति एकमात्र भारतीय कंपनी बन गई है।

मारुति ने 40 साल पहले शुरू किया था कारों का उत्पादन

कंपनी ने 1983 में अपना ऑपरेशन शुरू किया और भारत को फोर व्हीलर पर ले जाने वाली कार मारुति 800 को लॉन्च किया। आज हरियाणा में गुरुग्राम और मानेसर में स्थित दो एडवांस प्लांट हैं। इन दोनों प्लांटों में सालाना उत्पादन क्षमता 1.5 मिलियन यूनिट है।

मारुति सुजुकी ने फरवरी 2006 में 5 मिलियन बिक्री के मील के पत्थर को पार करने के लिए उत्पादन की शुरुआत से 23 साल का समय लिया। अगले 5 मिलियन यूनिट्स को 6 साल लगे। वर्तमान में मारुति सुजुकी भारत में 17 मॉडल बेचती है और हाइब्रिड और सीएनजी मॉडल को अधिक लोकप्रिय बनाने के प्रयास कर रही है। मारुति सुजुकी ने अब तक लगभग 2.1 मिलियन यूनिट की हाइब्रिड और सीएनजी मॉडल की बिक्री की है।

मारुति ने 2022 में 1.5 मिलियन से अधिक बिक्री की

2022 में मारुति सुजुकी ने 15 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए 1.5 मिलियन से अधिक यूनिट बेचीं। इसकी छोटी कार जैसे सेलेरियो, वैगन आर, स्विफ्ट, इग्निस, बलेनो ने ब्रांड की वृद्धि में एक बड़ा योगदान दिया, जो कि 8,69,040 यूनिट्स के साथ 2022 में मारुति सुजुकी की बिक्री का 55 प्रतिशत था। कार निर्माता की एसयूवी और एमपीवी ने टोटल 21 प्रतिशत का योगदान दिया। पिछले साल कंपनी ने 3,37,157 यूनिट्स की बिक्री की थी।

ऐप पर पढ़ें