आ गया मारुति जिप्सी का इलेक्ट्रिक मॉडल, सिंगल चार्ज पर 120Km की रेंज; इंडियन आर्मी की बढ़ाएगी शान

Apr 22, 2023 06:55 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मारुति की ऑफरोड SUV जिम्नी की लॉन्चिंग का इंतजार सभी को है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे अगले महीने लॉन्च करेगी। इस बीच कंपनी ने अपनी पहली ऑफरोड SUV जिप्सी का इलेक्ट्रिक मॉडल पेश कर दिया है।

आ गया मारुति जिप्सी का इलेक्ट्रिक मॉडल, सिंगल चार्ज पर 120Km की रेंज; इंडियन आर्मी की बढ़ाएगी शान
0

मारुति की ऑफरोड SUV जिम्नी की लॉन्चिंग का इंतजार सभी को है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे अगले महीने लॉन्च करेगी। इस बीच कंपनी ने अपनी पहली ऑफरोड SUV जिप्सी (Gyspy) का इलेक्ट्रिक मॉडल पेश कर दिया है। इस मॉडल को खास तौर से इंडियन आर्मी के लिए तैयार किया गया है। इस मॉडल को इंडियन आर्मी, IIT दिल्ली और टैडपोल प्रोजेक्ट्स नामक स्टार्टअप ने मिलकर रेट्रोफिट किया है। इसे आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (ACC) में शोकिस किया गया था। इंजियान एयरोस्पेस डिफेंस न्यूज (IADN) ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी शेयर की है। बता दें कि जिप्सी को दिसंबर 1985 में पहली बार लॉन्च किया था। वहीं, 2018 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया गया था।

टैडपोल प्रोजेक्ट्स तैयार किया
मारुति जिप्सी को इलेक्ट्रिक अवतार देने के पीछे टैडपोल प्रोजेक्ट्स स्टार्टअप ने काम किया है। इस स्टार्टअप को IIT-दिल्ली के तहत इनक्यूबेट किया गया है। इस स्टार्टअप के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, टैडपोल प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से विंटेज कारों और जिप्सी के साथ काम करता है। ये स्टार्टअप पुरानी विंटेल कारों को भी रेट्रोफिट करता है, जिससे पुरानी कारों को नए तरह से मॉडिफाई कर उन्हें तैयार किया जाता है। इस इलेक्ट्रिक जिप्सा का कलर व्हाइट है। जिसे आर्मी लुक देने के लिए ग्रीन टच का इस्तेमाल भी किया है। 

सिंगल चार्ज पर 120Km की रेंज
मारुति जिप्सी इलेक्ट्रिक के डिजाइन की बात करें तो इसके डिजाइन में किसी तरह के चेंजेस नहीं किए गए हैं। इस पर इंडियन आर्मी, इलेक्ट्रिक और EV जैसे टैक्स्ट लिखे गए हैं। इसके व्हील में भी ग्रीन टच दिया गया है, जो इसके इलेक्ट्रिक मॉडल होने को दिखाता है। इसमें स्टेपिनी बैक डोर पर फिक्स की गई है। इस पर इंडियन आर्मी का लोगो भी दिख जाता है। इसमें 30kW का बैटरी पैक दिया गया है। जो सिंगल चार्ज पर 120 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इसकी बैटरी 6 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसकी मोटर पर 2 साल और बैटरी पर 4 साल की वारंटी मिलती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।