मिडिल क्लास को खूब पसंद आ रहीं इस कंपनी की कारें, लंबी वेटिंग और बढ़ी कीमतें भी हुईं बेअसर
मारुति सुजुकी ने जनवरी 2023 सेल्सा का डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 1,47,348 कार बेचीं। जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 1,28,924 यूनिट का था।

इस खबर को सुनें
मारुति सुजुकी ने जनवरी 2023 सेल्सा का डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 1,47,348 कार बेचीं। जनवरी 2022 में ये आंकड़ा 1,28,924 यूनिट का था। इस तरह उसे ईयरली बेसिस पर 14.29% की ग्रोथ मिली। यानी मारुति ने 18,424 कार ज्यादा बेचीं। इसी तरह दिसंबर 2022 की तुलना में उसमें 31.55% की मंथली ग्रोथ मिली। दिसंबर में कंपनी ने 1,12,010 कार बेची थीं। इस तरह पिछले महीने उसने 35,338 कार ज्यााद बेचीं। बता दें कि मारुति की कारों पर वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ रहा है। वहीं, कंपनी जनवरी में अपनी कारों की कीमतों में इजाफा भी कर चुकी है।

ऑल्टो, एस-प्रेसो की डिमांड बढ़ी
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के मिनी सेगमेंट में ऑल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री जनवरी 2023 में बढ़कर 25,446 यूनिट पर पहुंच गई। ये जनवरी 2022 में 18,634 यूनिट थी। YTD की बिक्री 1,99,454 यूनिट पर पहुंच गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,76,580 यूनिट पर थी। कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मॉडल की डिमांड में तेजी देखने को मिली है। इस सेगमेंट में बलेनो, सेलेरियो, डिजायर जैसे मॉडल शामिल हैं।
75 हजार ऑर्डर पेंडिंग और 15 महीने की लंबी वेटिंग, इस कार पर फिदा हुआ लोग; मिल रही नॉनस्टॉप बुकिंग
सियाज की डिमांड घट गई
जनवरी 2022 में बेची गई 71,472 यूनिट की तुलना में पिछले महीने बिक्री 73,840 यूनिट थी। वित्त वर्ष 2022-23 की अवधि के दौरान YTD की बिक्री बढ़कर 7,11,299 यूनिट हो गई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 5,44,772 यूनिट थी। सियाज की बिक्री जनवरी 2022 में बेची गई 1,666 यूनिट में से 1,000 यूनिट तक गिर गई, जबकि YTD की बिक्री वित्त वर्ष 2022-23 की अवधि में 12,518 यूनिट की तुलना में पिछले वर्ष की समान अवधि में बेची गई 12,123 इकाइयों से यूनिट रही।
यूटिलिटी व्हीकल की डिमांड बढ़ी
मारुति सुजुकी के यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री में भी साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की गई। जनवरी 2022 में जो बिक्री 26,624 यूनिट थी, वह पिछले महीने बढ़कर 35,353 यूनिट हो गई। वित्त वर्ष 2021-22 में बेची गई 2,40,340 यूनिट से वित्त वर्ष 2022-23 में YTD की बिक्री बढ़कर 2,95,525 यूनिट हो गई।
इस महीने लॉन्च होंगे ये 5 नए टू-व्हीलर, इसमें 180km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल
ईको वैन की डिमांड भी बढ़ गई
जनवरी 2022 में बेची गई 10,528 यूनिट से मारुति सुजुकी ईको वैन की बिक्री पिछले महीने बढ़कर 11,709 यूनिट हो गई, जबकि 2021-22 की अवधि में बेची गई 89,934 यूनिट में से 1,07,844 यूनिट की YTD वृद्धि देखी गई। LCV सेगमेंट में, मारुति सुजुकी के पास सुपर कैरी है, जिसमें से पिछले महीने 4,019 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो जनवरी 2022 में बेची गई 3,537 यूनिट्स से अधिक थी। YTD की बिक्री भी साल दर साल आधार पर 26,356 यूनिट्स से बढ़कर 30,626 यूनिट्स हो गई।