डिस्काउंट ऑफर के तहत होंडा की इन कारों पर मिल रही भारी छूट
अगर आप होंडा की कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। मार्च महीने में अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए होंडा डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है, इसके तहत होंडा की...
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Tue, 19 March 2019 06:49 PM
अगर आप होंडा की कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। मार्च महीने में अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए होंडा डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है, इसके तहत होंडा की कारों पर भारी छूट दी जा रही है।
cardekho.com के मुताबिक, यह ऑफर अकॉर्ड हाइब्रिड, सीआर-वी और सिविक को छोड़कर होंडा की सभी कारों पर मान्य है। यहां देखिए होंडा की किस कार पर कितनी छूट मिल रही है:-
वेरिएंट | एक रुपये में इंश्योरेंस | अतिरिक्त वारंटी | एक्सचेंज बोनस | अन्य | |
ब्रियो | सभी | 19,000 रुपये तक के फायदे | --- | --- | --- |
अमेज | सभी | --- | चौथे व पांचवे साल की फ्री वारंटी | नजदीकी डीलर से संपर्क करें | तीन साल का फ्री होंडा केयर मेंटेनेंस प्रोग्राम |
जैज़ | सभी | 25,000 रुपये तक के फायदे | --- | 20,000 रुपये तक | --- |
सिटी | सभी | 32,000 रुपये तक के फायदे | --- | 30,000 रुपये | --- |
डब्ल्यूआर-वी | सभी | 25,000 रुपये | --- | 17,000 रुपये | --- |
बीआर-वी | सभी | 33,500 रुपये | --- | 50,000 रुपये | 26,000 रूपये तक की फ्री एक्सेसरीज |
ऊपर दिए गए ऑफर के अलावा होंडा की सभी कारों पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, इसके लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर केवल 31 मार्च 2019 तक मान्य है।