फोटो गैलरी

Hindi News ऑटोमहिंद्रा की इस 7-सीटर SUV को अभी बुक किया तो 13 महीने बाद होगी डिलीवरी, लेने से पहले जरूर जान लें इसका वेटिंग पीरियड

महिंद्रा की इस 7-सीटर SUV को अभी बुक किया तो 13 महीने बाद होगी डिलीवरी, लेने से पहले जरूर जान लें इसका वेटिंग पीरियड

अगर आप महिंद्रा की मोस्ट डिमांडिंग एसयूवी XUV700 खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां XUV700 के सभी वैरिएंट्स के वेटिंग पीरियड के बारे में बताने जा रहे हैं।

महिंद्रा की इस 7-सीटर SUV को अभी बुक किया तो 13 महीने बाद होगी डिलीवरी, लेने से पहले जरूर जान लें इसका वेटिंग पीरियड
Sarveshwar Pathakलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 17 May 2023 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

एडवांस टेक्नोलॉजी से भरे केबिन और रिफाइंड पावरट्रेन के कारण XUV700 भारतीय खरीदारों के बीच महिंद्रा की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है। अगर आप महिंद्रा की मोस्ट डिमांडिंग एसयूवी XUV700 खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां XUV700 के सभी वैरिएंट्स के वेटिंग पीरियड के बारे में बताने जा रहे हैं। 2021 में लॉन्च होने वाली इस SUV पर काफी लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। बता दें कि XUV700 का मुकाबला Tata Safari, MG Hector Plus, Hyundai Alcazar से होता है।

हीरो ले आई कमाल की सस्ती ऑफ रोडिंग बाइक, कम पैसे में मिलेगा रॉयल एनफील्ड हिमालयन वाला मजा! जानें खासियत

किस पर कितना वेटिंग पीरियड?

महिंद्रा XUV700 (Mahindra XUV700) के टॉप-स्पेक महिंद्रा XUV700 AX7 और AX7L वैरिएंट पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। महिंद्रा XUV700 के एंट्री लेवल MX और AX3 वैरिएंट के पेट्रोल वैरिएंट का वेटिंग पीरियड 6 महीने तक है, जबकि इसके डीजल मॉडल का वेटिंग सात महीने तक है। मिड-स्पेक AX5 पेट्रोल और डीजल ट्रिम्स के लिए वेटिंग पीरियड 8 महीने तक है।

हालांकि, यह टॉप-स्पेक AX7 और AX7L ट्रिम्स हैं, जिनका वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा है। जो लोग AX7 खरीदना चाहते हैं, उन्हें 11 महीने तक इंतजार करना होगा, जबकि AX7L ट्रिम खरीदने वालों को 13 महीने तक इंतजार करना होगा।

महिंद्रा XUV700 पॉवरट्रेन

XUV700 में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन भी मिलता है, जो 155hp की पावर और 360Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं। हालांकि, केवल डीजल इंजन में ही ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प मिलता है।

महिंद्रा XUV700 की कीमत और प्रतिद्वंद्वी

XUV700 की कीमतें 14.01 लाख से 26.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। XUV700 का थ्री-लाइन वैरिएंट Tata Safari, MG Hector Plus और Hyundai Alcazar को टक्कर देती है, जबकि टू-लाइन वाला वैरिएंट टाटा हैरियर (Tata Harrier) और MG Hector SUV को टक्कर देता है।

 'चीते की रफ्तार' जैसी बढ़ी इस SUV की बिक्री, इसके आस-पास भी नहीं कोई; मारुति की ग्रैंड विटारा बहुत पीछे