Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra XUV700 received 5 Star rating in GNCAP Crash Test

इस मेड इन इंडिया SUV की मजबूती है बेजोड़, क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग

महिंद्रा XUV700 क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग पाने वाली लेटेस्ट मेड-इन-इंडिया कार बन गई है। Mahindra XUV700 को 5 स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) मिली है। महिंद्रा XUV700 ने...

इस मेड इन इंडिया SUV की मजबूती है बेजोड़, क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
Vishnu लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 10 Nov 2021 07:31 PM
हमें फॉलो करें

महिंद्रा XUV700 क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग पाने वाली लेटेस्ट मेड-इन-इंडिया कार बन गई है। Mahindra XUV700 को 5 स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) मिली है। महिंद्रा XUV700 ने एडल्ट आक्युपैंट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार स्कोर हासिल किया है। वहीं, चाइल्ड आक्युपैंट प्रोटेक्शन के लिए इस SUV ने 4 स्टार रेटिंग पाई है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल करने वाली यह महिंद्रा की दूसरी SUV बन गई है, इससे पहले Mahindra XUV300 को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।

SUV ने हासिल किया 57.69 का कंबाइंड सेफ्टी स्कोर
Mahindra XUV700 को टोटल 66 में से 57.69 का कंबाइंड सेफ्टी स्कोर (एडल्ट+चाइल्ड) मिला है। महिंद्रा XUV700 ने 17.00 में से 16.03 का एडल्ट स्कोर हासिल किया है। वहीं, 49.00 में से इसका चाइल्ड सेफ्टी स्कोर 41.66 रहा है। महिंद्रा XUV700 का ऑफिशियल ग्लोबल NCAp टेस्ट अक्टूबर 2021 में जर्मनी में हुआ है। टेस्टिंग में इस्तेमाल की गई Mahindra XUV700 बेसिक सेफ्टी स्पेसिफिकेशंस से लैस थी।

5 स्टार रेटिंग हासिल करने वाली 5वीं इंडियन कार 
महिंद्रा XUV700 ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल करने वाली 5वीं इंडियन कार है। सबसे पहले, Tata Nexon को इस सेफ्टी टेस्टिंग में 5 स्टार स्कोर मिला था। इसके अलावा, टाटा पंच (Tata Punch), टाटा अल्ट्रॉज और Mahindara XUV300 को 5 स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग मिली है। टाटा पंच को 66 प्वाइंट्स में से 57.34 प्वाइंट मिले थे। Mahindra XUV300 को 66 में से 53.86 प्वाइंट मिले हैं।

ऐप पर पढ़ें