Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Waiting Period June 2023 XUV700 Scorpio XUV300 Thar

महिंद्रा की SUV खरीदने से पहले जान लीजिए उसका वेटिंग पीरियड, आज बुकिंग की तो डेढ़ साल बाद डिलीवरी

आप इस महीने महिंद्रा की SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इनका वेटिंग पीरियड भी पता होना चाहिए। महिंद्रा के कुछ मॉडल पर 18 महीने तक वेटिंग चल रही है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 June 2023 11:43 AM
हमें फॉलो करें

आप इस महीने महिंद्रा की SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इनका वेटिंग पीरियड भी पता होना चाहिए। महिंद्रा के कुछ मॉडल पर 18 महीने तक वेटिंग चल रही है। महिंद्रा के सभी SUVs जैसे बोलेरो नियो, स्कॉर्पियो क्लासिक, थार RWD, थार 4WD, XUV300, XUV700 और स्कॉर्पियो N शामिल हैं। इनमें से कुछ मॉडल पर एक महीने की ही वेटिंग है। तो चलिए जल्दी से जानते हैं कि महिंद्रा के किस मॉडल पर कितनी वेटिंग चल रही है।

महिंद्रा SUVs पर वेटिंग
महिंद्रा के गाड़ियों पर वेटिंग पीरियड की बात करें तो बोलेरो नियो पर 1 महीना और थार 4WD पर 1 महीने की वेटिंग है। वहीं, स्कॉर्पियो क्लासिक पर 8 महीने तक वेटिंग चल ररी है। XUV300 पर ये वेटिंग 10 महीने तक है। जबकि, XUV700 पर वेटिंग 14 महीने तक चल रही है। थार RWD और स्कॉर्पियो N पर ये वेटिंग 18 महीने तक चल रही है। 

महिंद्रा को मई में 22% की ग्रोथ मिली
अब बात करें महिंद्रा की सेल्स फिगर की तो, कंपनी को मई में घरेलू बाजार के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 32,886 यूनिट बेचीं। जबकि सालभर पहले ये आंकड़ा 26,904 यूनिट का था। यानी महिंद्रा को 22% की बढ़िया ग्रोथ मिली। वहीं, एक्सपोर्ट की बात करें तो उसने 2616 यूनिट एक्सपोर्ट कीं। जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 2028 यूनिट का था। इस तरह इसे एक्सपोर्ट में 29% की ग्रोथ मिली।

ऐप पर पढ़ें