मात्र 8 दिन बाद भारत आ रही ये गजब की इलेक्ट्रिक कार, टीजर देखते ही करेगा खरीदने का मन; नजर नहीं हटा पाएंगे!
महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी से बहुत जल्द पर्दा उठने वाला है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से टीजर जारी कर दिया है, जिसको देखते ही आपका मन इसे तुरंत खरीदने का करने लगेगा।

इस खबर को सुनें
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल 15 अगस्त को ऑक्सफोर्डशायर यूके में अपनी ऑल इलेक्ट्रिक एसयूवी को अनवील किया था। अब, देसी ब्रांड महिंद्रा ने यह घोषणा भी कर दी है कि वह भारत में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को शोकेस करने वाली है। महिंद्रा 10 फरवरी 2023 को हैदराबाद में महिंद्रा ईवी फैशन फेस्टिवल में इसको शोकेस करने वाली है। यह पहली बार है कि जब महिंद्रा के बोर्न इलेक्ट्रिक व्हीकल भारत आएंगे।
इस कार को खरीदने जा रहे तो जेब का वजन बढ़ा लीजिए, कंपनी ने इतने रुपए महंगा किया; देखें लिस्ट
कब आएंगी नई इलेक्ट्रिक SUVs?
कंपनी ने दो ब्रांडों XUV और न्यू ऑल-इलेक्ट्रिक ब्रांड BE नाम के तहत 5 इलेक्ट्रिक SUVs को रिवील किया है। इन व्हीकल्स के नाम XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 हैं । नई SUVs INGLO EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। इनमें से पहली चार e-SUVs को 2024 से 2026 के बीच लॉन्च किया जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय बाजार से होगी।
10,000 करोड़ रुपये का निवेश
महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की भी घोषणा की है, जिसे ईवी के लिए महाराष्ट्र सरकार की इंडस्ट्रियल प्रोमोशन स्कीम के तहत मंजूरी दी गई है। निर्माता कंपनी पुणे महाराष्ट्र में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगा। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का यूज अपकमिंग बोर्न इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मैन्युफैक्चरिंग के लिए किया जाएगा।
एक चौथाई पोर्टफोलियो में होंगे इलेक्ट्रिक वाहन
ऑटोमेकर को उम्मीद है कि 2027 तक उसके पोर्टफोलियो के एक चौथाई पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल होंगे। एक्सयूवी ब्रांड के तहत एसयूवी में एक डिजाइन लैंग्वेज होगी, जिसमें फ्यूचर की टेक्नोलॉजी के साथ महिंद्रा की विरासत होगी, जबकि BE ब्रांड में स्पोर्टी बोल्ड डिजाइन लैंग्वेज वाले इलेक्ट्रिक वाहन होंगे।
Tata Nexon EV को टक्कर देती XUV400
महिंद्रा के पास वर्तमान में भारतीय बाजार में केवल एक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हैं। यह XUV400 है, जो Tata Nexon EV को टक्कर देती है। इसे दो वैरिएंट्स EC और EL में पेश किया जा रहा है। इसके बैटरी पैक की बात करें तो यह दो बैटरी पैक 34.5 kWh और 39.4 kWh के हैं, जो क्रमश: 375 किमी और 456 किमी. ड्राइविंग रेंज ऑफर करते हैं। इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 148BHP की पावर और 310 NM का टॉर्क जेनरेट करता है।