31 मार्च को महिंद्रा के 3 मॉडल भारतीय बाजार को कर देंगे Bye-Bye, लोगों ने इन्हें खरीदना बंद कर दिया
1 अप्रैल, 2023 से नए एमिशन नॉर्म्स लागू होने वाले हैं। ये नए BS6 का फेज 2 है। इसे RDE यानी रियल ड्राइविंग एमिशन नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, ये नए नॉर्म्स कई कारों के लिए मुसीबत बनकर आए हैं।

1 अप्रैल, 2023 से नए एमिशन नॉर्म्स लागू होने वाले हैं। ये नए BS6 का फेज 2 है। इसे RDE यानी रियल ड्राइविंग एमिशन (Real Driving Emissions) नाम से भी जाना जाता है। नए नॉर्म्स के चलते इंजन को E20 फ्यूल-कंप्लायंट के साथ अपडेट होना जरूरी है। हालांकि, ये नए नॉर्म्स कई कारों के लिए मुसीबत बनकर आए हैं। इन्हीं नॉर्म्स के चलते कई कारों का सफर 31 मार्च, 2023 को भारतीय बाजार में खत्म हो जाएगा। इसमें महिंद्रा के 3 मॉडल मराजो, KUV100 और अल्टुरस शामिल हैं। इसी वजह से कंपनी इन सभी का स्टॉक खाली कर रही है। वहीं, अल्टुरस की सेल्स बंद हो चुकी है।
अप्रैल से देश भर में कारों के इंजन से जुड़े नए एडवांस एमिशन नॉर्म्स शुरू होने वाले हैं। इस नॉर्म्स को पूरा करने सभी कंपनियों के लिए जरूरी है। सरकार का ये कदम देशभर में बढ़ते पॉल्यूशन को रोकने के लिए भी है। महिंद्रा अपनी इन 3 मॉडल को इस नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट नहीं करेगी। इसीलिए कंपनी इनका स्टॉक खाली कर रही है। यानी 31 मार्च तक ये सभी कारें अपना बोरिया-बिस्तर समेत सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

महिंद्रा मराजो की बात करें तो पिछले महीने में कंपनी ने इसकी सिर्फ 956 यूनिट ही बेची हैं। यानी हर महीने औसतन 160 यूनिट ही बिकीं। इसकी अगस्त 2022 में 45 यूनिट बिकी थीं। जिसके बाद सिंतबर में 162 यूनिट, अक्टूबर में 213 यूनिट, नवंबर में 201 यूनिट, दिसंबर में 171 यूनिट और जनवरी 2023 में 164 यूनिट ही बिकीं। फिलहाल कंपनी इसका बचा हुआ स्टॉक खाली कर रही है।
महिंद्रा की 9 सीटर कार टेस्टिंग के दौरान दिखी, फीचर्स और कीमत की डिटेल भी आ गई सामने

बात करें महिंद्रा KUV100 की सेल्स की तो पिछले महीने इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। वहीं, दिसंबर में इसकी 1 और नवंबर में सिर्फ 2 यूनिट बिकी थीं। हालांकि, इसकी सेल्स डाउन होने की एक वजह इसका स्टॉक क्लियर होना भी हो सकता है। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बहुत पहले बंद कर दिया था। वहीं, इसका स्टॉक भी बहुत पहले से खाली हो रहा है।
सेडान का मतलब सिर्फ ये कार; इसकी डिमांड के सामने अमेज, टिगोर, ऑरा, सियाज सब पीछे छूट गईं
महिंद्रा अल्टुरस की सेल्स डाउन
महिंद्रा ने दिसंबर 2022 में अपने सबसे फ्लैगशिप मॉडल अल्टुरस की सेल्स को बंद कर दिया था। माना जा रहा था कि इसकी सेल्स काफी डाउन हो गई थी। इसी वजह से कंपनी ने इसका प्रोडक्शन भी बंद कर दिया था। कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना भी बंद कर दिया था। ऐसे में कंपनी ने इसका सिर्फ बचा हुआ स्टॉक खाली किया।