
ये स्कूटर या मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि हाइपरबाइक है, 5 दिन बाद होगी लॉन्च; जानिए इसकी खूबियां
संक्षेप: आपने LML का नाम तो सुना ही होगा। जी हां, वही LML जिसका 90 के दशक में सिक्का चलता था। LML का वेस्पा स्कूटर काफी पॉपुलर रहा है। ऐसे में अब LML इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ एक बार फिर वापसी को तैयार है।
आपने एलएमएल (LML) का नाम तो सुना ही होगा। जी हां, वही LML जिसका 90 के दशक में सिक्का चलता था। LML का वेस्पा स्कूटर काफी पॉपुलर रहा है। हालांकि, समय के साथ देश के अंदर LML की गाड़ियों की पॉपुलैरिटी कम हो गई थी। ऐसे में अब LML इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ एक बार फिर वापसी को तैयार है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 29 सितंबर को एक साथ तीन प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। इसमें कंपनी की पॉपुलर इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक भी शामिल है। कंपनी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी।
ओला, एथर, टीवीएस से होगा मुकाबला
LML इलेक्ट्रिक से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, कंपनी के CEO योगेश भाटिया 2025 तक LML को भारत में टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक बनने की योजना बना रहे हैं। कंपनी अपने व्हीकल को प्रीमियम ई-व्हीकल सेगमेंट में उतारेगी, जो बाजार में ओला, एथर, सिंपल, टीवीएस और बजाज के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर से मुकाबला करेंगे। अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल की टेक्नोलॉजी और डिजाइन को डेवलप करने के लिए LML इलेक्ट्रिक ने जर्मन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ईरॉकिट (eROCKIT) के साथ हाथ मिलाया है।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि-दशहरा पर छोटी फैमिली इन 5 कारों की तरफ जाएं, माइलेज सबसे ज्यादा और बजट भी नहीं बिगड़ेगा
सिंगल चार्ज पर 120Km होगी रेंज
LML पहले इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक लॉन्च करेगी जो पैडल-असिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस होगी। इस मोटरसाइकिल के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। माना जा रहा है हि जर्मन प्रोडक्ट बेस्ड यह इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज पर 120Km की रेंज देगी। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 20 बीएचपी की पावर जनरेट करेगी। इस हाइपरबाइक की टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक हाइपरबाइक की डिलीवरी जनवरी 2023 में शुरू होगी। इसके बाद कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी और इसकी डिलीवरी अगस्त 2023 से शुरू होगी।
ये भी पढ़ें- एक पैर से चला पाएंगे देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 310km होगी रेंज; 4 दिन बाद होगी लॉन्च
हाइपरबाइक क्या है?
ईरॉकिट (eROCKIT) एक पैडल-पावर्ड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जिसे हाइपरबाइक भी कहा जाता है। ये आसानी से पैडलिंग के साथ चलती है। इसकी टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा से ज्यादा है, जो एडवांस बैटरी और इलेक्ट्रिक डायरेक्ट ड्राइव मोटर के साथ आती है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




