Hindi Newsऑटो न्यूज़Land Rover starts bookings for Range Rover SV

Land Rover ने भारत में शुरू की Range Rover SV की बुकिंग, कीमत 2.31 करोड़ रुपए

जगुआर लैंड रोवर इंडिया (Jaguar Land Rover India) ने भारत में नई रेंज रोवर एसवी एसयूवी (Range Rover SV SUV) की बुकिंग आज से शुरू कर दी है। Range Rover SV जिसे पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा...

Tejeshwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 27 Jan 2022 10:04 PM
हमें फॉलो करें

जगुआर लैंड रोवर इंडिया (Jaguar Land Rover India) ने भारत में नई रेंज रोवर एसवी एसयूवी (Range Rover SV SUV) की बुकिंग आज से शुरू कर दी है। Range Rover SV जिसे पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है, अब भारतीय ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसे 2.31 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया है।

2022 रेंज रोवर एसवी कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन के साथ आती है। इस एसयूवी को लैंड रोवर के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस ने डैवल्प किया है। यह स्टैंडर्ड और लॉन्ग व्हीलबेस दोनों वर्जन में आएगी। इसमें पहली बार लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन के लिए पांच-सीट कॉन्फ़िगरेशन शामिल किया गया है।

land rover starts bookings for range rover sv

इंजन

2022 Range Rover तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसका 3.0-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, 394 hp पावर और 550 Nm पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है जबकि इसकी डीजल यूनिट 341hp पावर और 700nm पीक टॉर्क जनरेट करने में संक्षम है। इसके अलावा तीसरा ऑप्शन बड़े इंजन का है। इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है, जो 515hp और 750nm पीक टॉर्क पैदा करता है।

range rover sv

फीचर्स

नई रेंज रोवर में नई 13.1 इंच की कर्व्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है, जिसे लैंड रोवर के लेटेस्ट पिवी प्रो सिस्टम से जोड़ा गया है। यह एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ कम्पेटिबल है. कार में पीछे के यात्रियों के लिए 11.4-इंच टचस्क्रीन पेयर यूनिट भी है। इसके साथ ही, कार के केबिन को पॉल्यूशन फ्री रखने के लिए केबिन एयर प्यूरीफिकेशन प्रो दिया गया है। यह SUV 5 मीटर से ज्यादा लंबी है।

ऐप पर पढ़ें