Hindi Newsऑटो न्यूज़Kia sold 24600 units in February 2023 Sonet Carens Seltos Carnival

इस कार ने बदल दिया सारा गणित, पहली बार अपनी ही कंपनी की सेल्टॉस को पीछे छोड़ दिया

किआ इंडिया ने फरवरी 2023 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने 24,600 यूनिट बेचीं। कंपनी को फरवरी 2022 की तुलना में 35.8% की शानदार ग्रोथ मिला। सालभर पहले उसने 18,121 यूनिट्स बेची थीं। 

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 1 March 2023 05:40 PM
हमें फॉलो करें

किआ इंडिया ने फरवरी 2023 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने 24,600 यूनिट बेचीं। कंपनी को फरवरी 2022 की तुलना में 35.8% की शानदार ग्रोथ मिला। सालभर पहले कंपनी ने इसी समय 18,121 यूनिट्स बेची थीं। कंपनी के लिए सॉनेट के साथ सेल्टॉस और कैरेंस सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल रहे। खास बात ये है कि इस बार सॉनेट ने सेल्टॉस को पीछे छोड़ दिया। मौजूदा समय में किआ भारतीय बाजार में 5 मॉडल सेल्टॉस, कार्निवल, सॉनेट, कैरेंस और EV6 की सेल्स कर रही है।

इस बार सॉनेट बनी नंबर-1
किआ सॉनेट की पिछले साल इसी अवधि के दौरान 6,154 यूनिट्स बिकी थीं, जो बढ़कर 9,836 यूनिट्स हो गईं। इसी तरह, सेल्टॉस की फरवरी 2022 में 6,575 यूनिट्स बिकी थीं, जो पिछले महीने बढ़कर 8,012 यूनिट्स हो गईं। इसी तरह पिछले महीने कैरेंस की 6,248 यूनिट्स बिकीं। वहीं, कार्निवल की 504 यूनिट्स बिकीं।

ग्राहकों का बेहतर रिस्पॉन्स
बिक्री को लेकर किआ इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग नेशनल हेड हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि ग्राहकों से निरंतर समर्थन मिल रहा है। किआ ने फरवरी के महीने में अच्छी बिक्री दर्ज की है। इंडस्ट्री की 10% की वृद्धि के मुकाबले 35.8% की वृद्धि हासिल करना, उपभोक्ताओं के ब्रांड के लिए प्यार और विश्वास को दर्शाता है।

2019 में शुरू हुआ था सफर
किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में अगस्त 2019 में दस्तक दी थी। जिसके बाद से वो अब तक 6.75 लाख से अधिक यूनिट्स बेच चुकी है। वहीं, 1.9 लाख से अधिक यूनिट्स को उसने 95 देशों में भेज दिया है। कंपनी को हर साल लगातार ग्रोथ मिल रही है। वो मंथली बेसिस पर देश की टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट में शामिल है।

ऐप पर पढ़ें