फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ ऑटोइन कारों के लिए लोगों ने दिल और तिजोरी दोनों खोल दीं, कंपनी ने 6.50 लाख यूनिट बेचकर बना दिया रिकॉर्ड

इन कारों के लिए लोगों ने दिल और तिजोरी दोनों खोल दीं, कंपनी ने 6.50 लाख यूनिट बेचकर बना दिया रिकॉर्ड

किआ इंडिया (Kia India) ने भी जनवरी 2023 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी को जनवरी 2021 की तुलना में 48% की ईयरली ग्रोथ मिली है। कंपनी ने पिछले महीने 28,634 यूनिट बेचीं।

इन कारों के लिए लोगों ने दिल और तिजोरी दोनों खोल दीं, कंपनी ने 6.50 लाख यूनिट बेचकर बना दिया रिकॉर्ड
Narendra Jijhontiyaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Feb 2023 04:20 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

किआ इंडिया (Kia India) ने भी जनवरी 2023 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी को जनवरी 2021 की तुलना में 48% की ईयरली ग्रोथ मिली है। इस शानदार ग्रोथ के साथ कंपनी की डोमेस्टिक सेल्स 6.5 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है। बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने 28,634 यूनिट बेचीं। सालभर पहले जनवरी 2022 के दौरान उनसे 19,319 यूनिट्स बेची थीं। यानी कंपनी ने 9,315 यूनिट्स ज्यादा बेचीं। कंपनी ने जनवरी में भारतीय बाजार में सेल्टोस की 10,470 यूनिट, सॉनेट की 9,261 यूनिट, कैरेंस की 7,900 यूनिट और कार्निवल की 1,003 यूनिट बेचीं।

किआ इंडिया में सेल्स एंड मार्केटिंग के नेशनल हेड, हरदीप सिंह बरार ने कहा, "हमने जनवरी में 28,634 यूनिट्स की बिक्री के साथ कैलेंडर ईयर 2023 की शानदार शुरुआत देखी है। यह हमारे प्रोडक्ट्स की मजबूत डिमांड को दर्शाता है। हम इस साल भारत में स्पेशल सर्विस के लिए PBVs (प्रपोज्ड-बिल्ट व्हीकल) पेश करने की भी योजना बना रहे हैं।

मिडिल क्लास को खूब पसंद आ रहीं इस कंपनी की कारें, लंबी वेटिंग और बढ़ी कीमतें भी हुईं बेअसर

42 महीने में रिकॉर्ड 6.50 लाख यूनिट्स की सेल्स
किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में 4 साल से कम समय के दौरान 6.50 लाख यूनिट्स बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने देश के अंदर महज 42 महीने में 650,564 यूनिट बेची हैं। इसमें कंपनी का पहली कार सेल्टोस की 3,52,433 इकाइयों शामिल हैं। इसके बाद उसकी दूसरी कर सॉनेट की 2,13,112 यूनिट शामिल हैं। कैरेंस ने भी अपनी एक साल से पहले भारतीय बाजार में 70,656 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है।

75 हजार ऑर्डर पेंडिंग और 15 महीने की लंबी वेटिंग, इस कार पर फिदा हुआ लोग; मिल रही नॉनस्टॉप बुकिंग

2022 में जमकर बिकीं किआ की कारें
किआ की सेल्टोस, सॉनेट और कैरेंस 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 यूवी की लिस्ट में शामिल रहीं। किआ कैरेंस ने 62,756 यूनिट की बिक्री के साथ 2022 की दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली फैमिली कार रही। घरेलू बाजार में सेल्टोस ने एक साल में 1 लाख यूनिट बेचने के मील के पत्थर को पार किया। सेल्टोस ने 2022 में 1,01,569 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। जबकि सॉनेट ने 86,251 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। कार्निवल की 3,550 यूनटि्स और EV6 की 430 यूनिट्स बिकीं।