Hindi Newsऑटो न्यूज़kia india sales may 2023 sonet dominate seltos carens carnival

सेल्टोस और कैरेंस को इस छोटी SUV ने दिया बड़ा झटका, मई में 8251 घरों तक पहुंची; बन गई नबंर-1

किआ इंडिया ने मई 2023 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी को पिछले महीने 3% की मामूली YoY ग्रोथ मिली। पिछले महीने किआ ने 24,770 यूनिट्स बेचीं। मई 2022 में ये आंकड़ा 24,079 यूनिट्स का था।

सेल्टोस और कैरेंस को इस छोटी SUV ने दिया बड़ा झटका, मई में 8251 घरों तक पहुंची; बन गई नबंर-1
Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 1 June 2023 06:43 PM
हमें फॉलो करें

किआ इंडिया ने मई 2023 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी को पिछले महीने 3% की मामूली YoY ग्रोथ मिली। पिछले महीने किआ ने 24,770 यूनिट्स बेचीं। मई 2022 में ये आंकड़ा 24,079 यूनिट्स का था। यानी उसकी 691 यूनिट ज्यादा बिकीं। इस दौरान उसकी डोमेस्टिक सेल्स 18,766 यूनिट्स की रही। जबकि 6,004 यूनिट उसने एक्सपोर्ट कीं। किआ के लिए पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल सोनेट रहा। इसने कंपनी की प्रीमियम SUV सेल्टोस और कैरेंस को भी पीछे छोड़ दिया। पिछले महीने उसने EV6 की भी 83 यूनिट बेचीं।

सोनेट पड़ी सभी पर भारी
किआ ने पिछले महीने अपनी एंट्री लेवल SUV सोनेट की 8,251 यूनिट बेचीं। इस तरह वो कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल भी रहा। दूसरे नंबर पर रहने वाली सेल्टोस की 4,065 यूनिट बिकीं। जबकि कैरेंसी की 6,367 यूनिट बिकीं। कंपनी ने अपनी प्रीमियम और फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार EV6 की 82 यूनिट बेचीं। किआ के लिए सोनेट पिछले कई महीनों से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। बता दें कि कंपनी के सभी मॉडल पर करीब 12 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

सोनेट ऑरोक्स एडिशन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस, इंजन

किआ ने बीते दिनों सोनेट का नया ऑरोक्स एडिशन भी लॉन्च किया है। ये HTX एडिशन पर बेस्ड है। इसमें कई कॉस्मेटिक अपडेट करके लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.85 लाख रुपए है। किआ सोनेट ऑरोच्स एडिशन में टेंजेरीन एक्सेंट के साथ ऑरोच फ्रंट, रियर और साइड स्किड प्लेट दी है। यह एक इलेक्ट्रिक सनरूफ से भी लैस है। इसमें किआ सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल मिलती है। इसे 4 कलर ऑप्शन ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, स्पार्कलिंग सिल्वर और ग्लेशियर व्हाइट पर्ल में खरीद पाएंगे।

सोनेट ऑरोक्स एडिशन के एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें ऑरोक्स निशान के साथ एक ब्लैक-आउट ग्रिल और 16-इंच डायमंड-कट एलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें क्राउन ज्वेल LED हेडलैंप के साथ हार्टबीट LED टेल लैंप भी मिलते हैं। जिसमें हार्टबीट LED DRLs भी दिए हैं। किआ सोनेट ऑरोच्स एडिशन के अंदर बेज और ब्लैक टू टोन में सिल्वर स्टिचिंग के साथ सेमी लेदरेट सीट्स हैं।

किआ सोनेट ऑरोच्स एडिशन में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है। ऑडियो आउटपुट के लिए कार में दो ट्वीटर के साथ चार स्पीकर सिस्टम दिया है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमोट इंजन स्टार्ट फंक्शन, पुश-बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट की, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

सेफ्टी के लिए सोनेट ऑरोच्स एडिशन में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, ब्रेक असिस्ट, ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), HAC (हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल), VSM (व्हीकल स्टेबिलिटी मैनजमेंट) के साथ एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम और चार एयरबैग दिए हैं। इसे 4 कलर ग्रेविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, स्पार्कलिंग सिल्वर और ग्लेशियर व्हाइट पर्ल में खरीद पाएंगे।

किआ सोनेट ऑरोच्स एडिशन के चार ट्रिम मिलेंगे। जिसमें G1.0 T-GDi 6iMT, G1.0 T-GDi 7DCT, 1.5L CRDi VGT 6iMT 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ और 1.5L CRDi VGT 6AT 7-स्पीड DCT यूनिट के साथ शामिल हैं। इसका पेट्रोल इंजन 118bhp का मैक्सिमम पावर और 172Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन 114bhp का पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

ऐप पर पढ़ें