सेल्टोस, कैरेंस, कार्निवल जैसी लग्जरी कारों को इस मॉडल ने धो डाला; अपनी ही कंपनी पर पड़ा भारी
किआ इंडिया ने मार्च 2023 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी को पिछले महीने करीब 5% की ईयरली डिग्रोथ और 12.60% की मंथली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। पिछले महीने किआ ने 21,501 यूनिट्स बेचीं।

किआ इंडिया ने मार्च 2023 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी को पिछले महीने करीब 5% की ईयरली डिग्रोथ और 12.60% की मंथली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। दरअसल, पिछले महीने किआ ने 21,501 यूनिट्स बेचीं। मार्च 2022 में ये आंकड़ा 22,622 यूनिट्स का था। यानी उसकी 1,121 यूनिट कम बिकीं और 4.96% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इसी तरह फरवरी 2023 में किआ ने 24,600 गाड़ियां बेची थीं। यानी मंथली बेसिस पर 3,099 यूनिट कम बिकीं और उसे 12.60% की मंथली डिग्रोथ मिली। किआ के लिए पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल सोनेट रहा। इसने सेल्टोस को पीछे छोड़ दिया।

किआ इंडिया के लिए पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार सोनेट रही। पिछले महीने इसकी 8,677 यूनिट बिकीं। सालभर पहले ये आंकड़ा 6,871 यूनिट्स का था। यानी इसकी 1,806 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 26.28% की ईयरली ग्रोथ मिली। सोनेट के पास कंपनी के कुल मार्केट शेयर का 40.36% हिस्सा रहा। दूसरे नंबर पर 6,554 यूनिट्स के साथ सेल्टोस रही। कैरेंस नंबर तीन पर रही। इसकी 6,102 यूनिट बिकीं। कार्निवल की 168 यूनिट बिकीं और ये चौथे नंबर पर रही। कंपनी की इलेक्ट्रिक कार EV6 की एक भी यूनिट नहीं बिकी।
कारों का रिजल्ट डिक्लेयर: मारुति फेल तो टाटा मोटर्स हुई पास, लेकिन किस कंपनी ने किया टॉप

अब बात करें किआ की मंथली सेल्स की तो कंपनी के सभी मॉडल को फरवरी 2023 की तुलना में डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। सोनेट की पिछले महीने जहां 8,677 यूनिट्स बिकीं तो फरवरी में ये आकंड़ा 9,836 यूनिट्स का था। इसी तरह सेल्टोस की 6,554 यूनिट बिकीं, जबकि फरवरी में इसकी 8,012 यूनिट्स बिकी थीं। कैरेंस की 6,102 यूनटि बिकीं। फरवरी में इसकी भी 6,248 यूनिट बिकी थीं। इसी तरह कार्निवल की 168 यूनिट बिकीं, फरवरी में ये आंकड़ा 504 यूनिट का था। फरवरी में EV6 की एक भी यूनिट नहीं बिकी थी।
इंतजार का फल मीठा होगा: मारुति, टोयोटा समेत ये 5 कंपनियां इस महीने लॉन्च करेंगी अपनी नई कार