महीनों से नंबर-1 पोजीशन पर चिपक कर बैठी थी सोनेट, इस कार ने निकाल दी हेकड़ी; नंबर-2 वाली से भी पिट गई
किआ इंडिया (Kia India) ने जुलाई 2023 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए ये आंकड़े अच्छे और बुरे दोनों रहे। दरअसल, जुलाई 2022 की तुलना में कंपनी को YoY डिग्रोथ मिली।

किआ इंडिया (Kia India) ने जुलाई 2023 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए ये आंकड़े अच्छे और बुरे दोनों रहे। दरअसल, जुलाई 2022 की तुलना में कंपनी को YoY डिग्रोथ मिली। वहीं, जून 2023 की तुलना में उसे MoM ग्रोथ मिली। इतना ही नहीं, कंपनी के लिए कारों की सेल्स के आंकड़े भी चौंकाने वाले रहे हैं। किआ के लिए जो सोनेट पिछले कई महीनों से नंबर-1 बनी थी। उसकी सेल्स में इतना ज्यादा गिरावट आ गई कि वो नंबर-1 पोजीशन से खिसकर नंबर-3 पर पहुंच गई। सोनेट से ज्यादा डिमांड को कंपनी की 7 सीटर कैरेंस की रही। वहीं, पिछले 5 महीन से नंबर-2 पोजीशन पर रहने वाली सेल्टोस ने फाइनली पहली पोजीशन पर कब्जा जमा लिया। चलिए सबसे पहले आपको किआ की सेल्स का ब्रेकअप डेटा दिखाते हैं।

किआ इंडिया की YoY सेल्स की बात करें तो पिछले महीने सेल्टोस की 9,740 यूनिट बिकीं। जुलाई 2022 में ये आंकड़ा 8,541 यूनिट का था। यानी इसकी 1,199 यूनिट ज्यादा बिकीं। कैरेंस की 6,002 यूनिट बिकीं। जुलाई 2022 में ये आंकड़ा 5,978 यूनिट का था। यानी इसकी 24 यूनिट ज्यादा बिकीं। सोनेट की 4,245 यूनिट बिकीं। जुलाई 2022 में ये आंकड़ा 7,215 यूनिट का था। यानी इसकी 2,970 यूनिट कम बिकीं। EV6 की 15 यूनिट बिकीं। कार्निवल की सेल्स जीरो रही। जुलाई 2022 में ये आंकड़ा 288 यूनिट का था। कंपनी की कुल सेल्स 20,002 यूनिट की रही। जुलाई 2022 में ये आंकड़ा 22,022 यूनिट का था।

अब बात करें किआ इंडिया की मंथली सेल्स की तो सेल्टोस की जुलाई में 9,740 यूनिट बिकीं। जून में ये आंकड़ा 3,578 यूनिट का था। यानी इसकी 6,162 यूनिट ज्यादा बिकीं। कैरेंस की जुलाई में 6,002 यूनिट बिकीं। जून में ये आंकड़ा 8,047 यूनिट का था। यानी इसकी 2,045 यूनिट कम बिकीं। सोनेट की जुलाई में 4,245 यूनिट बिकीं। जून में ये आंकड़ा 7,722 यूनिट का था। यानी इसकी 3,477 यूनिट कम बिकीं। EV6 की जुलाई में 15 यूनिट बिकीं। जून में ये आंकड़ा 44 यूनिट का था। यानी इसकी 29 यूनिट ज्यादा बिकीं। कंपनी ने जुलाई में 20,002 यूनिट बेची। जून में ये आंकड़ा 19,391 यूनिट का था।
मारुति अभी भी बेच रही है ऑल्टो 800, ये कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड; बस इतनी है कीमत और गजब का माइलेज
सेल्टोस का फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च
कंपनी ने सेल्टोस फेसलिफ्ट को 3 वैरिएंट में लॉन्च किया है। ये टेक लाइन, GT लाइन और X लाइन हैं। किआ ने इस नई सेल्टोस को ADAS लेवल-2 फीचर के साथ पेश किया है। जिसमें अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो लेन करेक्शन और ऑटो ब्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें डुअल पेन पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगी। कार में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 158hp की पावर जेनरेट करता है।
7 दिन रुक गए तो बेहतर बाइक और कार मिल जाएगी, ये 3 मॉडल आ रहे; नई रॉयल एनफील्ड भी शामिल
सेल्टोस फेसलिफ्ट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.25 इंच डिजिटल इंट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 10.25 इंच का ही टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, वेन्टीलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, 8-वे पॉवर्ड ड्राइवर सीट और क्रूज कंट्रोल के साथ 8 स्पीकर के साथ बोस म्यूजिक सिस्टम दिया है।
