₹95 हजार देकर घर ले आएं सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, बचे अमाउंट पर इतनी बनेगी EMI; समझें गणित
देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार का नाम PMV EaS-E है। इसे मुंबई बेस्ड स्टार्टअप PMV इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक माइक्रो कार PMV की एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 4.79 लाख रुपए है।

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार का नाम PMV EaS-E है। इसे मुंबई बेस्ड स्टार्टअप पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (PMV Electric) ने लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक माइक्रो कार PMV की एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 4.79 लाख रुपए है। आपके पास इस सस्ती कार को खरीदने का बजट नहीं है, तब आप इसे मंथली EMI पर भी खरीद सकते हैं। जी हां, आप इस इलेक्ट्रिक कार को 20% डाउन पेमेंट करके बचा हुए अमाउंट का ऑटो लोन ले सकते हैं। ये लोन आप मैक्सिमम 7 साल के दौरान चुका सकते हैं। हम आपको 3 से 7 साल तक के लोन की EMI प्लान और उस पर लगने वाले इंटरेस्ट के बारे में बता रहे हैं।
ऑटो लोन पर ब्याज दर 7% से 8.50% तक
बैंक ऑफ बड़ौदा ऑटो लोन पर 7% का ब्याज ले रही है। हालांकि, इसके लिए वो 1500 रुपए की प्रोसेसिंग फीस अलग से लेगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ऑटो लोन पर 7.20% तक ब्याज ले रही है। फेडरल बैंक ऑटो लोन पर सबसे ज्यादा 8.50% से ब्याज ले रही है। ये ब्याज दर 5 साल (60 महीने) से 7 साल (84 महीने) के लिए हैं। यानी आप कार की एक्स-शोरूम कीमत का 20% डाउन पेमेंट करके बचे हुए अमाउंट का लोन ले सकते हैं। जिसके बाद इस लोन को आसान EMI पर चुका पाएंगे। हम यहां पर आपको 8% की ब्याज दर से 7 साल के लोन की EMI बता रहे हैं।
3 साल का EMI प्लान
PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार की कीमत 4.79 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट 95,800 रुपए होता है। यानी आपको 383,200 रुपए का लोन लेना होगा। इस लोन को आप 8% के इंटरेस्ट रेट 3 साल के लिए लेते हैं तब आपको हर महीने 12,008 रुपए की EMI देना होगी। इस तरह इस लोन पर 49,091 रुपए का इंटरेस्ट चुकाना होगा। वहीं, लोन चुकाने का टोटल पेमेंट 4,32,291 रुपए हो जाएगा।
सिर्फ ₹2000 में ऐसे बुक करें देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत ₹5 लाख से बहुत कम: देखें प्रोसेस
4 साल का EMI प्लान
PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार की कीमत 4.79 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट 95,800 रुपए होता है। यानी आपको 383,200 रुपए का लोन लेना होगा। इस लोन को आप 8% के इंटरेस्ट रेट 4 साल के लिए लेते हैं तब आपको हर महीने 9,355 रुपए की EMI देना होगी। इस तरह इस लोन पर 65,842 रुपए का इंटरेस्ट चुकाना होगा। वहीं, लोन चुकाने का टोटल पेमेंट 4,49,042 रुपए हो जाएगा।
5 साल का EMI प्लान
PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार की कीमत 4.79 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट 95,800 रुपए होता है। यानी आपको 383,200 रुपए का लोन लेना होगा। इस लोन को आप 8% के इंटरेस्ट रेट 5 साल के लिए लेते हैं तब आपको हर महीने 7,770 रुपए की EMI देना होगी। इस तरह इस लोन पर 82,995 रुपए का इंटरेस्ट चुकाना होगा। वहीं, लोन चुकाने का टोटल पेमेंट 4,66,195 रुपए हो जाएगा।
6 साल का EMI प्लान
PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार की कीमत 4.79 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट 95,800 रुपए होता है। यानी आपको 383,200 रुपए का लोन लेना होगा। इस लोन को आप 8% के इंटरेस्ट रेट 6 साल के लिए लेते हैं तब आपको हर महीने 6,719 रुपए की EMI देना होगी। इस तरह इस लोन पर 1,00,549 रुपए का इंटरेस्ट चुकाना होगा। वहीं, लोन चुकाने का टोटल पेमेंट 4,83,749 रुपए हो जाएगा।
7 साल का EMI प्लान
PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार की कीमत 4.79 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट 95,800 रुपए होता है। यानी आपको 383,200 रुपए का लोन लेना होगा। इस लोन को आप 8% के इंटरेस्ट रेट 7 साल के लिए लेते हैं तब आपको हर महीने 5,973 रुपए की EMI देना होगी। इस तरह इस लोन पर 1,18,502 रुपए का इंटरेस्ट चुकाना होगा। वहीं, लोन चुकाने का टोटल पेमेंट 5,01,702 रुपए हो जाएगा।