इस कार ने फिर लगाया हुंडई का जैकपॉट, लोगों ने हाथों-हाथ खरीदीं; i10 और i20 की डिमांड बढ़ी
हुंडई ने फरवरी 2023 की ब्रेकअप सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने एक बार फिर क्रेटा ज्यादा बिकने वाली कार रही। फरवरी 2022 की तुलना में क्रेटा को पिछले महीने 8.48% की ग्रोथ मिली।

हुंडई ने फरवरी 2023 की ब्रेकअप सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने एक बार फिर क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। फरवरी 2022 की तुलना में क्रेटा को पिछले महीने 8.48% की ग्रोथ मिली। यानी ईयरली बेसिस पर क्रेटा की 815 यूनिट ज्यादा बिकी। बता दें कि पिछले महीने हुंडई ने क्रेटा की 10,421 यूनिट बेची थीं। वहीं, दूसरे नंबर पर कंपनी के लिए मिनी SUV कही जाने वाली वेन्यू रही। वेन्यू की 9,997 यूनिट बिकीं। खास बात ये रही कि i10 निओ और i20 को पिछले महीने शानदार ग्रोथ मिली। इन दोनों की करीब-करीब 10 हजार यूनिट बिकीं।

हुंडई को 6.62% की ईयरली ग्रोथ
पिछले महीने हुंडई के ज्यादातर मॉडल को फरवरी 2022 की तुलना में ईयरली ग्रोथ मिली। इसमें क्रेटा, i10 निओस, i20, ऑरा, टक्सन शामिल हैं। वहीं, वेन्यू, अल्काजार, वरना को ईयरली डिग्रोथ मिली। जबकि सैंट्रो और कोना की सेल्स 0 रही। फरवरी 2023 में क्रेटा की 10,421 यूनिट,वेन्यू की 9,997 यूनिट, निओस की 9,635 यूनिट, i20 की 9,287 यूनिट, ऑरा की 5,524 यूनिट,अल्काजार की 1,559 यूनिट, टक्सन की 498 यूनिट, वरना की 47 यूनिट बिकीं।
हुंडई वरना को 8000 बुकिंग
2023 हुंडई वेरना को देशभर में 8,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। कंपनी ने इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी है। कंपनी पुरानी वरना की तुलना में इसकी इसकी बिक्री दोगुनी करना चाहती है। पुराने मॉडल की 1500 से 2000 यूनिट हर महीने बिकती थीं। 2023 वरना को EX, S, SX और SX(O) के 4 वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 10.9 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट की कीमत 17.34 लाख रुपए है। टर्बो वैरिएंट 8.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
आप भी जान लीजिए: टेस्टिंग के दौरान गलती से ठुक गई ग्रैंड विटारा, तो देने पड़ सकते हैं इतने लाख रुपए
हुंडई कारों पर वेटिंग पीरियड
हुंडई की मोस्ट इन-डिमांडिंग SUV क्रेटा पर 24 से 32 सप्ताह तक की वेटिंग चल रही है। क्रेटा के पेट्रोल मॉडल पर मैक्सिमम 24 सप्ताह और डीजल मॉडल पर मैक्सिमम 32 सप्ताह तक वेटिंग है। इसके अवाला, हुंडई वेन्यू पर भी मैक्सिमम 32 सप्ताह का वेटिंग पीरियड है। हालांकि, डीलर से जान-पहचान पर आपको इसकी डिलीवरी तय वेटिंग पीरियड से पहले मिल सकती है।
अब बात करें हुंडई की सबसे लग्जरी SUV अल्काजार की तो इस पर 16 सप्ताह तक वेटिंग पीरियड है। हुंडई i20 पर ही इतने टाइन की वेटिंग चल रही है। सबसे कम वेटिंग हुंडई की सेडान ऑरा पर है। इस पर मैक्सिमम वेटिंग पीरियड 14 सप्ताह का है। वहीं, हुंडई ग्रैंड i10 निओस पर मैक्सिमम 20 सप्ताह तक वेटिंग चल रही है। शहर के हिसाब से कारों की वेटिंग थोड़ी कम हो सकती है।