Hindi NewsAuto NewsHyundai Sales Breakup December 2022 Creta Dominate Venue i10 i20 Tucson

हुंडई के लिए संजीवनी बनी ये कार; लोग वेन्यू, i10, i20, ऑरा, वरना, कोना से ज्यादा इसे खरीद रहे

हुंडई ने दिसंबर 2022 की सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने एक बार फिर क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। दिसंबर 2021 की तुलना में क्रेटा को 34.12% की ईयरली ग्रोथ मिली।

हुंडई के लिए संजीवनी बनी ये कार; लोग वेन्यू, i10, i20, ऑरा, वरना, कोना से ज्यादा इसे खरीद रहे
Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 Jan 2023 08:47 AM
हमें फॉलो करें

हुंडई ने दिसंबर 2022 की सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने एक बार फिर क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। दिसंबर 2021 की तुलना में क्रेटा को पिछले महीने 34.12% की ग्रोथ मिली। वहीं ईयरली बेसिस पर क्रेटा की 2,596 यूनिट ज्यादा बिकी। बता दें कि पिछले महीने हुंडई ने क्रेटा की 10,205 यूनिट बेची थीं। कंपनी के लिए ये एकमात्र ऐसा मॉडल रहा जिसकी 10 से ज्यादा यूनिट बिकीं। कुल मिलाकर क्रेटा कंपनी के लिए संजीवनी बनी हुई है। इस बार दूसरे नंबर पर i10 निओस पहुंच गई। इसकी 8,340 यूनिट बिकीं। इसने मिनी SUV कही जाने वाली वेन्यू तो नंबर-2 पोजीशन से रिप्लेस कर दिया। वेन्यू की 8,285 यूनिट बिकीं। कंपनी के वेन्यू और टक्सन ऐसे मॉडल रहे जिन्हें ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा।

क्रेटा को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली
देश के अंदर मिलने वाली सबसे सुरक्षित कारों की लिस्ट में हुंडई क्रेटा भी शामिल है। ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट के दौरान इस SUV को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। क्रैश टेस्ट के दौरान कार को फ्रंट और साइड से टक्कर मारकर सेफ्टी चेक की गई है। साथ ही, इसका AEB इंटर-अर्बन टेस्ट, AEB सिटी टेस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन टेस्ट भी किया गया। इस SUV के स्टैंडर्ड वैरिएंट में डुअल एयरबैग मिलते हैं। जबकि ट्रिम लेवल पर इसमें साइड और कर्टेन एयरबैग्स मिलते हैं।

>> एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट के दौरान इसे फ्रंटल इम्पैक्ट के लिए 15.61 पॉइंट, साइड इम्पैक्ट के लिए 7.10 पॉइंट और हेड प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी के लिए 5.07 पॉइंट मिले। इस तरह इसने कुल 27.78 पॉइंट हासिल किए। 

>> चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट के दौरान इसे डायनामिक टेस्ट में 21.50 पॉइंट, व्हीकल बेस्ड में 7.00 पॉइंट, इंस्टॉलेशन में 10.80 पॉइंट और चाइल्ड डिटेक्शन के लिए 0.37 पॉइंट मिले। इस तरह इसने कुल 39.67 पॉइंट हासिल किए।

>> सेफ्टी असिस्ट के लिए इसे इफेक्टिव ब्रेकिंग एंड एवोडिएंस के लिए 6.00 पॉइंट, सीट बेल्ट रिमायंडर के लिए 3.00 पॉइंट, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग के लिए 3.19 पॉइंट और एडवांस सेट्स के लिए 2.60 पॉइंट मिले। इस तरह इसे कुल 14.79 पॉइंट मिले।

>> मोटरसाइकिल सेफ्टी के लिए इसे ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन के लिए 5.07 पॉइंट, रियर विजुलाइजेशन के लिए 0.00 पॉइंट, हेडलाइट के लिए 1.07 पॉइंट, पडेस्ट्रीअन के लिए 2.00 पॉइंट और एडवांस्ड MST के लिए 1.00 पॉइंट मिले। इस तरह इसे कुल 9.14 पॉइंट मिले।

ऐप पर पढ़ें