Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Creta becomes best selling SUV between April to November 2021

कोई नहीं टक्कर में! 8 महीनों में ताबड़तोड़ बिकी यह SUV, फीचर्स में भी नंबर वन

साल 2021 में अप्रैल से नवंबर के बीच पैसेंजर व्हीकल्स की कुल 18,29,693 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसमें सबसे ज्यादा यूटिलिटी व्हीकल (UV) को खरीदा गया है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 8...

Vishal Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 22 Dec 2021 01:05 PM
हमें फॉलो करें

साल 2021 में अप्रैल से नवंबर के बीच पैसेंजर व्हीकल्स की कुल 18,29,693 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसमें सबसे ज्यादा यूटिलिटी व्हीकल (UV) को खरीदा गया है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 8 महीनों में 8,70,894 यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री हुई, जो कुल पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स का 47 फीसदी है। यहां हम आपको अप्रैल से नवंबर के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 UV के बारे में बता रहे हैं। 

इस SUV ने फिर मारी बाजी
एक बार फिर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने बाकी सभी एसयूवी को पीछे छोड़ दिया है। यह बीते 8 महीनों में सबसे ज्यादा बिकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-नवंबर के बीच इसकी 80,476 यूनिट्स बिकी हैं। यह सबसे ज्यादा जुलाई में बिकी, जब इसकी 13 हजार यूनिट्स खरीदी गई हैं। भारत में हुंडई क्रेटा की कीमत 10.16 लाख रुपये से शुरू होकर 17.87 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115PS/144Nm), 1.5-लीटर डीजल (115PS/250Nm), और 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल (140PS/242Nm) इंजन मिलता है। 

मारुति की दो गाड़ियां
दूसरे और तीसरे पायदान पर Maruti Ertiga और Maruti Brezza रही हैं। 7 सीटर MPV मारुति अर्टिगा की बीते 8 महीने में कुल 73,926 यूनिट्स बिकी हैं। बीते साल के मुकाबले इस MPV ने 45 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। तीसरे नंबर पर रही मारुति सुजुकी ब्रेजा की अप्रैल से नवंबर 2021 के बीच कुल 72,949 यूनिट्स बिकी हैं। मारुति ब्रेजा ने 49 फीसदी की सालाना ग्रोथ दर्ज की है। 

सेल्टॉस और वेन्यू भी खूब बिकी
चौथे नंबर पर Kia Seltos एसयूवी रही है, जिसकी 8 महीनों में कुल 65,444 यूनिट्स बिकी हैं। ग्राहकों ने सबसे ज्यादा एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट को खरीदा है। सेल्टॉस ने अप्रैल-नवंबर 2020 के मुकाबले 19.3 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की। पांचवें नंबर पर Hyundai Venue एसयूवी रही, जिसकी कुल 63,922 यूनिट्स बिकी हैं। वेन्यू ने अप्रैल-नवंबर 2020 के मुकाबले 36 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की। 

ऐप पर पढ़ें