Hindi Newsऑटो न्यूज़How Much Saved Every Month Tata Tiago Electric As Compared To Petrol Car

टाटा टियागो EV से पेट्रोल की तुलना में हर महीने-साल कितनी बचत होगी, कब तक हो जाएगी फ्री; समझें पूरा गणित

आप इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब हर महीने इससे कितनी बचत होगी। साल में कितने रुपए बचेंगे। और पेट्रोल के खर्च की तुलना में ये कितने सालों के बाद फ्री हो जाएगी।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 29 Sep 2022 07:04 PM
हमें फॉलो करें

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार यानी टाटा टियागो इलेक्ट्रिक लॉन्च हो चुकी है। इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं डिलीवरी जनवरी 2023 से की जाएगी। टाटा ने अपने ईवी के एक्जिस्टिंग यूजर्स के लिए टियागो EV की पहली 10,000 बुकिंग में से 2000 यूनिट रिजर्व रहेगी। टियागो EV को 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें शुरुआती दो वैरिएंट की रेंज 250km और अन्य पांच वैरिएंट की रेंज 315Km तक होगी। टाटा ने इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को कम कीमत में काफी प्रीमियम भी बनाया है। इसमें कई यूजफुल फीचर्स मिलेंगे।

ऐसे में आप इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब हर महीने इससे कितनी बचत होगी। साल में कितने रुपए बचेंगे। और पेट्रोल के खर्च की तुलना में ये कितने सालों के बाद फ्री हो जाएगी। इस स्टोरी में हम आपको यही गणित समझाने वाले हैं। इस गणित को समझने से पहले आपको बता दें कि टाटा टियागो EV की बैटरी और मोटर्स पर 8 साल और 160,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। यानी 7 साल या 1.60 लाख किमी के बाद भी इसमें खर्च आएगा।

 

ऊपर दी गईं ग्राफिक्स को देखने के बाद आप समझ गए होंगे कि यदि टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक कार आपको ऑनरोड 10 लाख रुपए की पड़ती है, तब आप हर महीने में 2000Km गाड़ी चलाने पर पेट्रोल की तुलना 12,800 रुपए बचाएंगे। इस तरह 7 साल में 11 लाख रुपए से ज्यादा की बचत होगी। यानी आपकी टाटा टियागो EV 7 साल में फ्री हो जाएगी।

टाटा टियागो EV में 7 वैरिएंट आएंगे
टाटा ने इस देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को 7 वैरिएंट में लॉन्च किया है। ये अलग-अलग बैटरी और चार्जिंग ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें XE, XT, XT, XZ+, XZ+Tech LUX, XZ+ और XZ+Tech LUX वैरिएंट आएंगे। वहीं, 19.2 KWh से लेकर 24 KWh तक बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। इसमें 3.3 KV AC से लेकर 7.2 KV AC तक चार्जिंग ऑप्शन मिलेंगे। टाटा टियागो ईवी की कीमत 8.49 लाख रुपए से लेकर 11.79 लाख रुपए तक होगी।

टाटा टियागो EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टाटा टियागो इलेक्ट्रिक को XE, XT, XT, XZ+, XZ+Tech LUX, XZ+ और XZ+Tech LUX वैरिएंट में खरीद सकते हैं। कार में दो ड्राइविंग मोड मिलेंगे। ये ईवी 0 से 60 kmph की स्पीड 5.7 सेकेंड में पकड़ लेगी। इसमें 8 स्पीकर सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक ORVMs, और बहुत फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक टियागो EV भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक हैचबैक है। ये कार 19.2 KWh बैटरी पैक पर 250km और 24 KWh बैटरी पैक पर 315Km तक की रेंज देगी। इसे घर के 15A सॉकेट से चार्ज कर पाएंगे।

ग्राफिक: नरेंद्र जिझोतिया

ऐप पर पढ़ें