फोटो गैलरी

Hindi News ऑटोहोंडा ने अपनी एकदम अनोखी मोटरसाइकिल उतारी, डिजाइन से नजर नहीं हटेगी! कीमत होश उड़ा देगी

होंडा ने अपनी एकदम अनोखी मोटरसाइकिल उतारी, डिजाइन से नजर नहीं हटेगी! कीमत होश उड़ा देगी

होंडा ने यूरोपीय मार्केट में अपनी न्यू 2024 डैक्स लॉन्च कर दी है। इस मिनी-मोपेड के मैकेनिकल, डिजाइन और हार्डवेयर को बरकरार रखा गया है, लेकिन कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस किए हैं।

होंडा ने अपनी एकदम अनोखी मोटरसाइकिल उतारी, डिजाइन से नजर नहीं हटेगी! कीमत होश उड़ा देगी
Narendra Jijhontiyaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 16 Nov 2023 01:46 PM
ऐप पर पढ़ें

होंडा ने यूरोपीय मार्केट में अपनी न्यू 2024 डैक्स लॉन्च कर दी है। इस मिनी-मोपेड के मैकेनिकल, डिजाइन और हार्डवेयर को बरकरार रखा गया है, लेकिन कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस किए हैं। होंडा डैक्स को अब पर्ल ग्लिटरिंग ब्लू की नई पेंट कलर्स के साथ पेश किया गया है। इस कलर ऑप्शन के साथ इसके टैंक एरिया के पास एक ब्लैक और व्हाइट पट्टी के साथ ब्लू कलर में लपेटा गया है। लेटेस्ट पेंट ऑप्शन मौजूदा पर्ल नेबुला रेड और पर्ल कैडेट ग्रे के साथ पेश किया जाएगा।

2024 डैक्स में 124cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर मोटर दी है। यह 9.25bhp का पावर और 10.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को प्रेस बैकबोन चेसिस में फ्यूल टैंक के साथ इंटीग्रेटेड किया गया है। इसके सेटअप में 31mm कन्वेंशनल टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक्स पर सस्पेंडेट हैं। डैक्स के ब्रेक में 220mm फ्रंट डिस्क और 12-इंच कास्ट एल्युमिनियम व्हील पर 190mm रियर डिस्क शामिल है। होंडा डैक्स का वजन सिर्फ 107 किलोग्राम है।

ऐसे टू-व्हीलर्स को बहुत दूर से ही पहचान रहे पुलिसवाले, फिर चलाने वाले का काट रहे 25000 रुपए का चालान

होंडा फिलहाल डैक्स को सिर्फ इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया है। इसके जल्द ही भारत में लॉन्च होने की संभावना नहीं है। यूके में होंडा डैक्स की कीमत GBP 3,799 (लगभग 3.93 लाख रुपए बिना टैक्स) है। इससे भारतीय बाजार के लिए जापानी मोपेड काफी महंगी हो जाती है। इसके अलावा, यहां बेचे जाने वाले टू-व्हीलर का ध्यान उपयोगिता पर फोक्स्ड है, जो डैक्स पर सीमित रहेगा।

हुंडई ऑरा खरीदना है तो इस शोरूम पर पहुंच जाओ, यहां नई चमचमाती कार 1.27 लाख सस्ती मिलेगी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें