Hindi NewsAuto NewsHonda Shine BS6 SBI credit card offers cashback up to Rs 3500

Honda Shine: 125 सीसी की पॉप्युलर बाइक पर धांसू डिस्काउंट, जानें पूरा ऑफर

दोपहिया वाहन कंपनी होंडा टूव्हीलर्स (Honda 2Wheelers) अपने कई प्रोडक्ट्स पर कैशबैक ऑफर दे रही है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही Activa 6G, Grazia 125, और Dio BS6 जैसे स्कूटर्स पर छूट की घोषणा की थी। अब...

Honda Shine: 125 सीसी की पॉप्युलर बाइक पर धांसू डिस्काउंट, जानें पूरा ऑफर
Vishal Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 15 May 2021 02:44 PM
हमें फॉलो करें

दोपहिया वाहन कंपनी होंडा टूव्हीलर्स (Honda 2Wheelers) अपने कई प्रोडक्ट्स पर कैशबैक ऑफर दे रही है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही Activa 6G, Grazia 125, और Dio BS6 जैसे स्कूटर्स पर छूट की घोषणा की थी। अब होंडा ने 125 सीसी की पॉप्युलर बाइक Honda Shine BS6 पर कैशबैक का ऐलान किया है। ऑफर के तहत होंडा शाइन पर ग्राहकों को 5 फीसदी का कैशबैक (अधिकतम 3500 रुपये) दिया जाएगा। तो आइए जानते हैं पूरे ऑफर के बारे में

Honda Shine सस्ते में खरीदने का मौका
दरअसल होंडा का यह कैशबैक ऑफर SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए है। ऑफर का लाभ सिर्फ EMI ट्रांजेक्शन पर दिया जाएगा। शर्त यह है कि इसके लिए आपको कम से कम 40,000 रुपये तक ट्रांजैक्शन करना होगा और ये ट्रांजैक्शन EMI के तौर पर किया जाना चाहिए। SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर्स इस कैशबैक का फायदा 1 मई से 30 जून 2021 तक ले सकते हैं। 

होंडा शाइन का इंजन और खासियत
Honda Shine BS6 बाइक दो वेरिएंट्स- ड्रम और डिस्क में उपलब्ध है। मोटरसाइकिल के बेस (ड्रम) वेरिएंट की कीमत 71,550 रुपये जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 76,346 रुपये (दोनों एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। मोटरसाइकिल के दोनों वेरिएंट में 124cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7,500rpm पर 10.59bhp और 6,000rpm पर 11Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

होंडा शाइन 125 में फुल LED हेडलाइट और फुल डिजिटल कंसोल जैसे बहुत मॉडर्न फीचर्स नहीं मिलते। इसका इंस्ट्रूमेंट कंसोल बिलकुल बेसिक है, जिसमें स्पीड, ओडो और फ्यूल गेज जैसी जानकारी ही मिलती है। इसमें कंपनी इंजन किल स्विच भी देती है। होंडा शाइन 125 का मुकाबला हीरो सुपर स्प्लेंडर और बजाज पल्सर 125 से है। कीमत के लिहाज से होंडा शाइन का मुकाबला हीरो मेस्ट्रो एज 125, टीवीएस एनटॉर्क और यामाहा फैसिनो से भी है।

ऐप पर पढ़ें