खुशखबरी: यह कंपनी लाई जुलाई ऑफर, इन कारों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट
अगर आपको कार पसंद है और हमेशा बदलते रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। होंडा कंपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी जुलाई ऑफर लेकर आई है।इस ऑफर के तहत आपको होंडा की सभी कारों पर भारी छूट दी जा...
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Thu, 19 July 2018 02:22 PM
अगर आपको कार पसंद है और हमेशा बदलते रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। होंडा कंपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी जुलाई ऑफर लेकर आई है।इस ऑफर के तहत आपको होंडा की सभी कारों पर भारी छूट दी जा रही है। यह डिस्काउंट ऑफर होंडा की हाल ही में लॉन्च हुई 2018 अमेज़ पर भी मान्य है। इस ऑफर के तहत सबसे ज्यादा नकद छूट सीआर-वी पर मिलेगी, सीआर-वी पर 1.50 लाख रूपए का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
यहां देखिए होंडा की किस कार पर कितने फायदे मिल रहे हैं...
एक रूपए में इंश्योरेंस | नकद डिस्काउंट | एक्सचेंज बोनस | |
होंडा ब्रियो | 19,000 रूपए तक फायदे | --- | --- |
होंडा जैज़ | 25,000 रूपए तक फायदे | 15,000 से 52,000 रूपए | --- |
होंडा बीआर-वी | 33,500 रूपए तक फायदे | 16,500 से 26,500 रूपए | 50,000 रूपए |
होंडा सिटी | 32,000 रूपए तक फायदे | --- | 20,000 रूपए |
होंडा डब्ल्यूआर-वी | 12,000 रूपए तक फायदे | --- | 20,000 रूपए |
होंडा सीआर-वी | --- | 1,50,000 रूपए | --- |
cardekho.com के मुताबिक यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर 31 जुलाई 2018 तक मान्य है। होंडा के अलावा हाल ही में टाटा मोटर्स भी जुलाई ऑफर लेकर आई है। जुलाई ऑफर के तहत टाटा की कारों पर भी भारी छूट मिल रही है।